बोस ने पत्र लिखकर जवाहर लाल नेहरू को सबसे ज्यादा नुकसानदायक कहा था
बेंगलुरू। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार की जासूसी की खबर आने से बोस का परिवार काफी दुखी और आश्चर्यचकित हैं। बोस के परिवार का कहना है कि बोस ने अपना सबकुछ देश की आजादी के लिए न्योछावर कर दिया था। वहीं हाल के खुलासे में एक बात सामने निकलकर आयी है जिसने कांग्रेस की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 1939 में एक पत्र में पंडित जवारलाल नेहरू के खिलाफ कुछ ऐसा लिखा था जिसने कांग्रेस को बैकफुट पर कर दिया है। बोस ने इस पत्र में लिखा था कि जवारलाल नेहरु ने जितना नुकसान मुझे पहुंचाया है उतना किसी ने नहीं पहुंचाया है।
गौरलतब है कि नेताजी से जुड़ी 2 खुफिया फाइले बाहर आने से काफी हंगामा मचा हुआ है। फाइलों में इस बात की पुष्टि हुई है कि 1948 से 1968 तक नेहरू के परिवार की नेहरू ने जासूसी करायी थी। हालांकि कांग्रेस इन आरोपों का बचाव करते हुए बोस से जुड़े खुफिया दस्तावेजों को सार्वजनिक किये जाने की मांग की है।
यहां एक बात यह भी निकलकर आयी है कि पंडित नेहरू जब जापान की यात्रा पर जाने वाले थे। उस वक्त उन्होंने तत्कालीन कैबिनेट सचिव को टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास से इस बात की जानकारी लेने को कहा था कि बोस के भतीजे अमिया बोस वहां क्या करने गये हैं। यही नहीं उन्होंने इस बात की भी जानकारी देने को कहा था कि अमिया बोस भारतीय दूतावास या बोस की अस्थियां जहां रखी गयी हैं वहां गये थे या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications