खुदरा महंगाई दर फरवरी 2022 में 8 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची, सरकार ने जारी कि आंकड़े

नई दिल्ली, मार्च 14। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने फिर से वैश्विक संकट खड़े कर दिए हैं। इस युद्ध का असर अब कई देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ता दिख रहा है। भारत में खुदरा महंगाई दर पिछले 8 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। फरवरी में भारत की खुदरा महंगाई दर 6.07 फीसदी रही, जो पिछले 8 महीने में सबसे उच्चतम स्तर पर है।

Retail inflation

जनवरी 2022 में भी 6 फीसदी से ऊपर थी खुदरा महंगाई दर

सोमवार को जारी किए गए सरकारी डेटा के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने की वजह से खुदरा महंगाई दर में इजाफा हुआ है। आपको बता दें कि खुदरा महंगाई दर को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक द्वारा मापा जाता है। बता दें कि जनवरी में भी खुदरा महंगाई दर 6 फीसदी से ऊपर ही थी। जनवरी 2022 में खुदरा मुद्रास्फीति 6.01 प्रतिशत थी।

पिछले साल कैसे थे आंकड़े

मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्पलिमेंटेशन की ओर से सोमवार को खुदरा महंगाई दर से जुड़ा डेटा रिलीज किया गया। इन आंकड़ों में सरकार ने आरबीआई को खुदरा महंगाई दर को 2-6 फीसदी के बीच सीमित रखने का लक्ष्य दिया है। बात करें अगर फरवरी 2021 की तो उस वक्त खुदरा महंगाई दर 5.03 फीसदी पर रही थी

ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक है यह दर

आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में सीपीआई मुद्रास्फीति फरवरी 2022 में बढ़कर 6.38 प्रतिशत हो गई, जो पिछले महीने में 6.12 प्रतिशत थी। हालांकि, शहरी सीपीआई मुद्रास्फीति फरवरी में घटकर 5.75 प्रतिशत हो गई, जो पिछले महीने में 5.91 प्रतिशत थी। फरवरी 2021 में सीपीआई आधारित खुदरा मुद्रास्फीति 5.03 प्रतिशत थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+