जानिए कौन-कौन से फिल्मी सितारे पहुंचे लोकसभा

दोस्तों हमने आपको सुबह ही खबर दी थी कि इस चुनाव में जहां राजनेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है वहीं दूसरी ओर कई फिल्म स्टार्स की किस्मत भी आज दांव पर लगी है। आज कुछ भारतीय सिनेमा के चर्चित चेहरे जैसे हेमा मालिनी, गुल पनाग, मुनमुन सेन, किरण खेर, नगमा और चिरंजीवी की भी चुनावी किस्मत का फैसला होगा।

तो दोस्तों खबर आ चुकी हैं कुछ फिल्मी सितारों ने तो यहां बाजी मार ली है लेकिन कुछ लोगों की पिक्चर यहां भी फ्लॉप ही रही है।केवल हिंदी सिनेमा के ही हीरो-हिरोईनों इस बार चुनाव में शामिल नहीं हुए हैं बल्किदक्षिण भारतीय फिल्म के सितारे भी राजनीति की दुनिया में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

आज के चुनावों में फिल्म व संगीत जगत की इन हस्तियों में शुमार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से स्मृति ईरानी (अमेठी), विनोद खन्ना (गुरदासपुर), शत्रुघ्न सिन्हा (पटना साहिब), हेमा मालिनी (मथुरा), किरण खेर (चंडीगढ़), परेश रावल (अहमदाबाद पूर्व), मनोज तिवारी (उत्तर-पूर्व दिल्ली), बप्पी लाहिड़ी (श्रीरामपुर) जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर है।

आईये देखते हैं किस सीट से कौन जीता यह जानने के लिये स्लाइडर पर आगे बढ़ते जायें। जैसे-जैसे प्रत्याशी जीतते जायेंगे हम उनकी तस्वीर के साथ इसमें जोड़ते जायेंगे।

शत्रुघन सिन्हा

शत्रुघन सिन्हा

फिल्म स्टार शत्रुघन सिन्हा पटना साहिब से चुनाव जीत गये हैं। वो बीजेपी के टिकट पर दूसरी बार विजयी हुए हैं।

किरण खेर

किरण खेर

किरण खेर चंडीगढ़ से चुनाव जीत गयी हैं, उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

परेश रावल

परेश रावल

परेश रावल (अहमदाबाद पूर्व) से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विजयी हुए हैं।

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी (उत्तर-पूर्व दिल्ली) से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत गये हैं।

विनोद खन्ना

विनोद खन्ना

गुरूदासपुर से विनोद खन्ना बीजेपी की सीट पर चुनाव जीत गये हैं।

मुनमुन सेन

मुनमुन सेन

बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री मुनमुन सेन ने शुक्रवार को बांकुड़ा से मार्क्‍सवादी पार्टी (माकपा) के नौ बार के सांसद बासुदेव आचार्य को पराजित कर दिया।

तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार सेन ने आचार्य को 97,511 मतों के अंतर से हराया। आचार्य 1980 से लगातार इस सीट से चुनाव जीतते रहे हैं।
हेमामालिनी

हेमामालिनी

भाजपा के टिकट पर मथुरा से चुनाव लड़ने वाली सिनेअभिनेत्री हेमामालिनी ने तीन लाख से ज्यादा के वोटों से जीत दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+