ये है रेलवे की लापरवाही का नतीजा, इतना गंदा कंबल दिया कि इन्हें हो गई एलर्जी

मुंबई। दिवाली की छुट्टियों के बाद कानपुर से मुंबई लौटी डॉक्टर राजुल पंत को ट्रेन का सफर बहुत ही महंगा पड़ा। उन्हें अपने इस सफर में बहुत ही बुरा अनुभव हुआ। 20 अक्टूबर को जब वह कानपुर से मुंबई के लिए थर्ड एसी कोच से रवाना हुईं तो उसमें उन्हें इतना गंदा कंबल दिया गया कि उन्हें एलर्टी हो गई। इसकी वजह से पिछले दस दिनों से वह एलर्जी से जूझ रही हैं। रेलवे के गंदे कंबल की वजह से उनके शरीर पर लाल-लाक चकत्ते हो गए हैं। एलर्जी के अलावा उन्हें कुछ दिनों तक तेज बुखार भी रहा, लेकिन रेलवे की ओर से ट्विटर पर सिर्फ शिकायत को आगे भेजने का सिलसिला चलता रहा।

ये है रेलवे की लापरवाही का नजीता, इतना गंदा कंबल दिया कि इन्हें हो गई एलर्जी

डॉक्टर राजुल ने रेलवे के ट्विटर हैंडल पर 27 अक्टूबर को ही उनके साथ घटी इस घटना की शिकायत की थी। इस शिकायत को डीआरएम लखनऊ को फारवर्ड कर दिया गया। वहां से इस शिकायत को आगे सीनियर डीएमई को भेज दिया। ट्विटर पर सिर्फ शिकायत को यहां से वहां भेजने का सिलसिला चलता रहा, लेकिन रेलवे के किसी भी अधिकारी ने उन्हें फोन करके न तो उनका हाल जानना चाहा, ना ही किसी कार्रवाई का कोई अपडेट दिया गया।

उन्होंने बताया कि सफर के दौरान उन्हें जो कंबल दिया गया वह बेहद ही गंदा था, लेकिन उस समय उन्होंने ध्यान नहीं दिया। दूसरे दिन उन्हें खुजली होने लगी, लेकिन उसे मामूली खुजली समझकर उन्होंने टाल दिया। जब वह कानपुर से मुंबई लौट गईं तो वहां उन्होंने ध्यान दिया कि उनके शरीर पर लाल-लाल निशान हो गए हैं। तीसरे दिन खुजली और बढ़ गई और बुखार भी होने लगा। जब डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि यह एलर्जी है, जो गंदे चादर या कंबल की वजह से हुई है। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+