नीतीश कुमार की वजह से इस केंद्रीय मंत्री की जाएगी कुर्सी?
उपेंद्र की छुट्टी के पीछे बड़ी वजह नीतीश कुमार का एनडीए में शामिल होना बताया जा रहा है।
नई दिल्ली। जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार और रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा कभी जिगरी दोस्त हुआ करते थे। एक समय ऐसा आया कि दोनों के बीच जानी दुश्मन हो गए। बिहार चुनावों को दौरान उपेद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार के खिलाफ खूब जहर उगला। लेकिन कहते है ने कि राजनीति में कुछ भी हो सकता है। आज की तारीख में उपेंद्र कुशवाहा भी एनडीए के हिस्से हैं और नीतीश कुमार ने भी एनडीए का दामन थाम लिया है, लेकिन इस बीच खबर ये है कि नीतीश कुमार की वजह से केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की कुर्सी जा सकती है।

उपेंद्र कुशवाहा की छुट्टी की चर्चाएं
उपेंद्र कुशवाहा ने हाल ही में बीजेपी चीफ अमित शाह से मुलाकात की थी जिसके बाद से कयासों का बाजार गर्म है कि उपेंद्र कुशवाहा की केंद्रीय मंत्रिमंडल से छुट्टी होने वाली है। उपेंद्र कुशवाहा के मंत्रालय का कामकाज भी ठीक नहीं चल रहा है। उपेंद्र की छुट्टी के पीछे बड़ी वजह नीतीश कुमार का एनडीए में शामिल होना बताया जा रहा है।

नीतीश और उपेंद्र जानी दुश्मन हैं
इस बात के संकते तभी मिल गए थे जब उपेंद्र कुशवाहा की कोशिशों के बावजूद बिहार में जब जेडीयू और बीजेपी की सरकार बनी तब रालोसपा कोटे से किसी को मंत्री नहीं बनाया गया। उस समय भी ये खबर आई थी कि नीतीश कुमार रोलासपा के किसी नेता को बिहार में मंत्री नहीं बनाना चाहते हैं।

मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, जेडीयू को मौका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्दी ही अपने कैबिनेट का विस्तार करने वाले है जिसमें करीब दर्जन भर मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। वहीं कई नए चेहरों को मौका मिलने की बात कही जा रही है। नीतीश की पार्टी जेडीयू के दो नेता मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। कयास लगाया जा रहा है कि आरसीपी सिंह और वशिष्ठ नारायण सिंह में से कोई एक कैबिनेट मंत्री बनेंगे। किसी एक अन्य सांसद को राज्य मंत्री भी बनाया जायेगा। शिवसेना से आनंदराव अडसुल भी राज्यमंत्री बन सकते हैं। अभी तक शिवसेना से एकमात्र अनंत गीते ही कैबिनेट मंत्री हैं।












Click it and Unblock the Notifications