Video: पहले दुर्लभ रेड पांडा को बहने से बचाया, फिर पिंजरे से कर दिया उसे आजाद, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
संरक्षित प्रजाति में शामिल एक दुर्लभ लाल पांडा जिसे अरुणाचल प्रदेश के शि-योमी जिले में स्थित एक नदी में डूबने से बचाया गया था, शनिवार को उसे जंगल में छोड़ दिया गया। उसको रिहा करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है
ईटानगर, 27 जून। संरक्षित प्रजाति में शामिल एक दुर्लभ लाल पांडा जिसे अरुणाचल प्रदेश के शि-योमी जिले में स्थित एक नदी में डूबने से बचाया गया था, शनिवार को उसे जंगल में छोड़ दिया गया। उसको रिहा करने की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

आईएफएस अधिकारी रमेश पांडे ने शेयर की वीडियो
इस वायरल वीडियो को भारतीय वन अधिकारी रमेश पांडे ने शेयर किया था। 22 सेकंड की इस वीडियो में रेड पांडा को एक पिंजरे में बंद देखा जा सकता है। कैद में पांडा डरा हुआ है और आजाद होने के लिए बुरी तरह छटपटा रहा है।

वन अधिकारी ने पांडा को किया आजाद
इसके थोड़ी देर बाद एक वन अधिकारी उस पांडा के नजदीक आते हैं और पिंजरा खोल देते हैं। पिंजरा खोलने के बाद भी कुछ समय तक पांडा असमंजस की स्थिति में रहता है। लेकिन फिर अचानक उसे बाहर जाने का रास्ता दिखाई देता है और सेकंडों के अंदर पांडा वहां से ओझल हो जाता है।

पांडा को आजाद कर काफी खुशी हो रही है
वन अधिकारी रमेश पांडे ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इस लाल पांडा को बचाकर और उसे जंगलों में वापस छोड़कर काफी सुकून का ऐहसास हो रहा है। इस वीडियो ने दिन बना दिया। इस वीडियो को अब तक 37 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
खबरों के मुताबिक इस रेल पांडा को टोनी मोसिंग और तकर कोटिन मोसु द्वारा जिले के मेचुखा उप-मंडल में यारग्याप-चू नदी से बचाया गया था। उन्होंने एक लकड़ी के लट्ठे से रेड पांडा को चिपके हुए देखा। इसके बाद पांडा को मेचुखा रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (आरएफओ) तांगा मुर्टेम को सौंप दिया गया। पांडा को बचाने वाले दोनों व्यक्तियों को नकद ईनाम भी दिया गया। देखें वायरल वीडियो....












Click it and Unblock the Notifications