Republic Day: कर्तव्य पथ पर दिखा नारी शक्ति का जलवा, खतरनाक हथियारों के साथ परेड में शामिल हुईं महिला अधिकारी

Republic Day 2024 Parade:इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और कई अन्य अनूठी पहल देखने को मिली। इस बार परेड के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रॉन थे।

इसबार गणतंत्र दिवस परेड में टैंक टी-90, नाग एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल, पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर, हथियार का पता लगाने वाला रडार सिस्टम-स्वाति, ड्रोन जैमर सिस्टम का प्रदर्शन करते हुए भारतीय सेना ने अपनी ताकत दिखाई।

Republic Day Women power shown on kartavya path women officers represented dangerous weapons

पहली बार आर्मी, एयर फोर्स और नेवी तीनों ही सेनाओं की महिला दस्ता ने परेड में हिस्सा लिया। 15 महिला पायलट एयर फोर्स के फ्लाइ पास्ट का हिस्सा रहीं। इसी तरह सेन्ट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPF) की टुकड़ियों में भी सिर्फ महिलाएं हीं शामिल रहीं। भारतीय वायु सेना के फ्लाई-पास्ट के दौरान महिला पायलट ने नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान महिला सेना अधिकारियों ने सभी का ध्यान खींचा।

Recommended Video

    कर्तव्य पथ पर दिखा नारी शक्ति का जलवा, खतरनाक हथियारों के साथ परेड में शामिल हुईं महिला अधिकारी

    11 इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर बटालियन की लेफ्टिनेंट कर्नल अंकिता चौहान आज की परेड में ड्रोन जैमर सिस्टम की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। भारतीय सेना के ड्रोन जैमर सिस्टम का उपयोग ड्रोन और यूएएस (मानव रहित विमान प्रणाली) सिग्नल (डाउनलिंक), साथ ही ग्राउंड कंट्रोल सिग्नल (जीडीटी, अपलिंक) और टोजम ड्रोन गतिविधियों का पता लगाने और ट्रैक करने के लिए किया जाता है।

    सिग्नल कोर की लेफ्टिनेंट कर्नल अंकिता चौहान ने बताया कि, मैं इस साल के गणतंत्र दिवस परेड के लिए ड्रोन जैमर सिस्टम का प्रतिनिधित्व कर रही हूं। ड्रोन खतरों को कम करने के लिए भारतीय सेना ने हाल ही में इस उपकरण को शामिल किया है। अनुभव अद्भुत रहा है।

    पहली बार, लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा और प्रियंका सेवदा ने कर्तव्य पथ पर परेड में हथियार का पता लगाने वाले 'स्वाति' रडार और पिनाका रॉकेट प्रणाली का नेतृत्व किया। लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा और प्रियंका सेवदा पिछले साल आर्टिलरी रेजिमेंट में नियुक्त हुई 10 महिला अधिकारियों में से हैं।

    रैपिड इंजीनियर रेजिमेंट की कैप्टन सुमन सिंह के नेतृत्व में कोर ऑफ इंजीनियर्स की 'सर्वत्र मोबाइल ब्रिजिंग सिस्टम' की टुकड़ी निकली। 15एम सर्वत्र मोबाइल ब्रिजिंग सिस्टम एक "भारत में निर्मित' विशेष उपकरण ह। जिसे इंजीनियर इकाइयों द्वारा गीली जगहों को पाटने के लिए उपयोग किया जाता है। इसमें सिंगल स्पैन में न्यूनतम 15 मीटर और मल्टी-स्पैन में अधिकतम 75 मीटर तक फैलने की क्षमता है। तैनात पुल उपकरण लोड क्लास एमएलसी-70 तक 'ए' के साथ-साथ 'बी' वाहनों को पार करने के लिए उपयुक्त है।

    पिनाका की टुकड़ी भी परेड में मौजूद रही।इसके नेतृत्व 262 फील्ड रेजिमेंट की लेफ्टिनेंट प्रियंका सेवदा ने किया। बता दें, पिनाका मल्टीपल लॉन्चर रॉकेट सिस्टम है।इसे भारत में ही तैयार किया गया है. ये सभी मौसम में उड़ सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+