कौंन हैं मेजर डिंपल भाटी? जिनके नेतृत्व में बने कर्तव्य पथ पर रिकॉर्ड, 1962 की जंग में दादा ने दिया था बलिदान
Dimple Singh Bhati: भारत के 76वें गणतंत्र दिवस का परेड का आज 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित किया गया। कर्तव्य पथ पर सेना की डेयरडेविल्स की टीम ने मोटरसाइकिल के साथ आज अद्भुत प्रदर्शन किया। द डेयरडेविल्स की टीम ने आज दो विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। भारतीय सेना के सिग्नल कोर की मोटरसाइकिल राइडर डिस्प्ले टीम, जिसे "द डेयरडेविल्स" के नाम से जाना जाता है।
परेड के दौरान बुलेट व्हीली, लैडर सैल्यूट, थ्री पीक डेविल फॉर्मेशन, शत्रुजीत, मर्करी पीक, इन्फो वॉरियर्स, लोटस और ह्यूमन पिरामिड के साथ सलामी की शुरुआत हुई। इसी दौरान मेजर डिंपल भाटी ने टीम को लीड करते हुए 12 फीट सीढ़ियों से सैल्यूट (सलामी) देकर विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं।

सिग्नल कोर की बाइक राइडर डिस्पले टीम ने सीढियों के साथ बाइक पर एक से बढ़कर एक प्रदर्शन भी किए हैं। इन सभी का नेतृत्व मेजर डिंपल भाटी ने किया है। ऐसे में मेजर डिंपल भाटी सुर्खियों में आ गई हैं आइए जानते हैं कौन हैं मेजर डिंपल भाटी?
who is Dimple Singh Bhati: कौन हैं मेजर डिंपल भाटी?
- डिंपल भाटी, भारतीय सेना में वर्तमान में मेजर के पद पर कार्यरत हैं। डिंपल भाटी जोधपुर की रहने वाली हैं। डिंपल भाटी की पहली पोस्टिंग लेफ्टिनेंट के तौर पर जम्मू कश्मीर में हुई थी। डिंपल को 180 कैडेट्स के बीच पासिंग आउट परेड में डिंपल को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया था।
- डिंपल भाटी की बड़ी बहन दिव्या सिंह भी सेना में कैप्टन हैं। डिंपल के पिता बीएस भाटी बैंक में अधिकारी हैं। वहीं उनकी मां हाउस वाइफ हैं। डिंपल के छोटे भाई इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।
- डिंपल भाटी के स्वर्गीय दादा शैतान सिंह ने 1962 में चीन के साथ हुए युद्ध में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। मेजर शैतान सिंह को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
- डिंपल भाटी की ट्रेनिंग 7 जनवरी 2021 को शुरू हुई थी और 11 महीने तक चली थी। 180 कैडेट्स के बैच में 29 महिलाएं थीं और बाकी सभी लड़के थे।












Click it and Unblock the Notifications