गणतंत्र दिवस परेड में दिखा राफेल का जादुई एयर शो, ऊपर-नीचे घूमता देख हैरान लोग, नहीं देखा होगा ऐसा Video
डसॉल्ट निर्मित फ्रांसीसी फाइटर जेट राफेल फाइटर जेट्स एक मल्टी रोल वाला 4.5 जनरेशन का विमान है और भारतीय वायु सेना का सबसे आधुनिक जेट है।

Republic Day parade 2023 Rafale Fighter Jet: दिल्ली के कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) 74वें गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड का हुआ, जहां भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने तीनों फोर्स वायु, नौसेना और सेना के विमानों और हेलीकाप्टरों के साथ एक भव्य फ्लाई-पास्ट और हवाई प्रदर्शन प्रस्तुत किया। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस शानदार एयर शो में 09 राफेल लड़ाकू जेट और चार हेलीकॉप्टर सहित 50 विमान शामिल थे। भारतीय वायु सेना (IAF) के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टर थे। इस एयर शो के दौरान सबकी निगाहें नौ राफेल फाइटर जेट्स पर थी।

रनवे से सीधे 90 डिग्री एंगल पर राफेल में भरी उड़ान
राफेल फाइटर जेट्स के वीडियो को भारतीय वायुसेना ने बनाया है। इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ए. भारत भूषण बाबू ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गणतंत्र दिवस परेड में रनवे से सीधे 90 डिग्री एंगल पर राफेल ने उड़ान भरी। आसमान में पहुचने के बाद राफेल ने शानदार कारनाम दिखा, कभी जेट्ल ऊपर तो कभी नीचे हुआ।

पायलट के चेहरे पर नहीं दिखी शिकन
राफेल के अंदर और बाहर कई सारे कैमरे लगाए गए थे, ताकि हर पल को कैद किया जा सके। इसको उड़ाने वाले पालयट के रिएक्शन को भी रिकॉर्ड हुए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि फाइटर जेट्स को उड़ाने वाले पायलट के चेहरे पर कोई शिकन और डर नहीं है। वह उसको बड़ी ही आसानी से 360 डिग्री में उड़ाते दिख रहे हैं।

शानदार तरीके से दिखाया दिल्ली की खूबसूरती
वीडियो को इस तरह से बनाया गया है ताकि देखने को वालों को राफेल का बैलेंस, फ्लाई पावर, कैपेसिटी का पता चले। वीडियो में पायलट ने फाइटर जेट से दिल्ली की खूबसूरती को बहुत ही खूबसूरत तरीके से दिखाया है। इससे पहले राफेल ने 2021 और 2022 में गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया था। यह पहली बार है जब पूरे राफेल बेड़े के एक चौथाई ने फ्लाईपास्ट में हिस्सा लिया है।

जानिए राफेल फाइटर जेट्स के बारे में?
- राफेल फाइटर जेट भारत में अंबाला और हासीमारा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात है।
-हासीमारा एयरफोर्स स्टेशन पश्चिम बंगाल में भारतीय वायुसेना की सबसे अहम एयरफोर्स स्टेशनों में से एक है।
-राफेल की मल्टीरोल कॉम्बैट प्रणाली दुर्गम इलाकों में भी दुश्मन के छक्के छुड़ाने के लिए काफी है।












Click it and Unblock the Notifications