Republic Day: दिल्ली मेट्रो की सभी पार्किंग आज बंद, इन रूट्स पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित

नई दिल्ली। 26 जनवरी, 2020 को देश अपना 71वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाने जा रहा है। इस दिन राजधानी दिल्ली के लाल किले में तिरंगा फहराया जाता है और कई राज्यों की आकर्षक झांकियां भी निकाली जाती हैं। वहीं, गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस कारण मेट्रो सेवाओं पर भी असर पड़ेगा। आज सुबह 6 बजे से रविवार दोपहर 2 बजे तक दिल्ली-एनसीआर के किसी भी मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा नहीं होगी।

Republic day: delhi metro parking closed entry restricted on several routes

इस दौरान पार्किंग सुविधा पूरी तरह से बंद रहेगी। जबकि सुरक्षा कारणों से कई मेट्रो स्टेशन पर एंट्री बंद रहेगी। यलो और वॉयलेट लाइन पर रविवार को मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया जाएगा। रविवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन पर एंट्री और एग्जिट की सुविधा बंद रहेगी। पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग पर भी सुबह 12 बजे तक कोई यात्री एंट्री-एग्जिट नहीं कर सकेगा।

केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर मेट्रो रुकेगी और यहां यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। हालांकि, बाहर से कोई एंट्री नहीं हो सकेगी। अन्य तीनों मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन को नहीं रोका जाएगा। वॉयलेट लाइन दिनभर खुला रहेगा लेकिन चार स्टेशनों दिल्ली गेट, आईटीओ, जामा मस्जिद और लाल किला के कुछ गेट दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। आईटीओ का गेट नबंर 3,4 और 6 जबकि दिल्ली गेट का गेट नंबर 1,4 और 5 पूरी तरह बंद रहेगा।

वहीं, लाल किला मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 4 और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 3-4 बंद रहेगा। इसके अलावा शाम 6 बजे से विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि परेड के कारण रफी मार्ग, जनपथ और मानसिंह रोड पर सुबह 9.00 बजे दोपहर 12.00 बजे तक यातायात की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+