Manipur Bomb Blast: गणतंत्र दिवस से पहले मणिपुर के उखरुल में बड़ा धमाका, 3 लोगों के घायल होने की खबर

पुलिस ने बताया कि धमाका उखरुल कस्बे के गांधी चौक पर हुआ। फिलहाल विस्फोट के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है, लेकिन संदेह है कि हैंड ग्रेनेड से यह धमाका किया गया है।

Bomb Blast in Manipur

Bomb Blast in Manipur: गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले बुधवार को मणिपुर में बड़े धमाके की खबर सामने आ रही है। उखरुल जिले में हुए विस्फोट में कम से कम तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि विस्फोट की चपेट में आने वाले तीनों राहगीर थे।

हैंड ग्रेनेड से विस्फोट का संदेह

पुलिस ने बताया कि धमाका जिले के गांधी चौक पर शाम के वक्त हुआ। फिलहाल विस्फोट के पीछे के कारणों का तत्काल अभी पता नहीं लग सका है, लेकिन संदेह है कि हैंड ग्रेनेड से यह धमाका किया गया है। उखरुल एसपी निंगशेम वाशुम के बताया कि विस्फोट के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अब तक किसी उग्रवादी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी आवाज

पुलिस के मुताबिक विस्फोट में IED का इस्तेमाल किया जा सकता है। आसपास खड़ी कारों के क्षतिग्रस्त होने की भी खबर है। फिलहाल जांच की जा रही है। धमाका इतना भयानक था कि दो किलोमीटर दूर तक इसकी सुनाई दी। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां विस्फोट हुआ, वहां सड़क पर एक छोटा गड्ढा बन गया।धमाके से घायलों हुए लोगों को अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा दिया है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार तीन घायलों में से एक 49 वर्षीय महिला के पेट में चोट आने के बाद हालत गंभीर है, जबकि अन्य दो की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

तेज धमाके के बाद मची भगदड़

विस्फोट के वक्त घटना स्थल पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार तेज धमाके की आवाज के बाद लोगों में भगदड़ मच गई। वहीं मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी है। साथ ही इलाके में आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। आगे की जांच के लिए सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+