Republic Day 2025: अटारी-वाघा बॉर्डर पर जवानों का जोश हाई, गणतंत्र दिवस पर बीटिंग रिट्रीट समारोह
76th Republic Day 2025 Live Updates: आज भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज ही के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर राष्ट्रीय समर स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर भारत की तीनों सेनाओं ने अपने शौर्य व पराक्रम का अदम्य साहस दिखाया, तो वहीं 15 राज्यों की झांकियों ने चार चांद लगाए। सेना की द डेयरडेविल्स ने मोटरसाइकिल से अद्भुत करतब दिखाए, तो वहीं आसमान में अपाचे हेलिकॉप्टर की गूंज सुनाई दी।

गणतंत्र दिवस की ताजा खबरों के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।
LIVE Feed
Maha Kumbh: महाकुंभ से बाबा बागेश्वर धाम का संदेश
Baba Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, "यह त्रिवेणी का संगम है, संतों का, भक्तों का, स्वामी और सेवक का, भगवान और भक्त का... स्वामी चिदानंद महाराज महाकुंभ में सभी संतों का महासंगम कर रहे हैं... 30 जनवरी को राष्ट्र के लिए और हिंदुत्व के जागरण के लिए धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा।"
Saif Ali Khan Attack Case: मुंबई पुलिस की दो सदस्यीय टीम बंगाल पहुंची
Mumbai: सैफ अली खान मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस की दो सदस्यीय टीम पश्चिम बंगाल पहुंच गई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने सिम कार्ड खरीदने के लिए पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था।
Maha Kumbh 2025: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी
Prayagraj: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई।
यूपी और झारखंड की झांकियों में दिखी सांस्कृतिक विरासत और विकास की झलक
Republic Day 2025: यूपी और झारखंड की झांकियों में दिखी सांस्कृतिक विरासत और विकास की झलक, महाकुंभ का जलवा
Republic Day IAF Parade: गणतंत्र दिवस पर दिखा वायु सेना का दमखम
Republic Day IAF Parade: गणतंत्र दिवस पर दिखा वायु सेना का दमखम, सुखोई से लेकर राफेल ने दिखाई आसमान में ताकत
पद्मश्री से सम्मानित होने पर कवि तुषार शुक्ला ने कहा
पद्मश्री से सम्मानित होने पर कवि तुषार शुक्ला ने कहा, "मुझे मिल रही सभी शुभकामनाओं के लिए मैं ऋणी हूं। मेरे लिखे और उच्चारित शब्द पीढ़ियों के बीच के अंतर को कम करने के काम आए और यह (पुरस्कार) सम्मान है।" उसमें से मैं ख़ुशी से यह पुरस्कार स्वीकार करता हूँ।"
Republic Day 2025: क्या रहा गणतंत्र दिवस पर खास
Republic Day 2025: लखपति दीदी पहल से बैंकिंग सेवाओं तक दिखी देश के विकास की झलक, क्या रहा गणतंत्र दिवस पर खास
केसरिया-पीले रंग का साफा पहने पीएम मोदी
Republic day 2025: केसरिया-पीले रंग का साफा, कुर्ते-पायजामे पर बंद गले का कोट, ऐसा रहा PM Modi का लुक
द डेयरडेविल्स का अद्भुत करतब
दिल्ली में कर्त्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारतीय सेना के सिग्नल कोर की मोटरसाइकिल राइडर डिस्प्ले टीम, जिसे "द डेयरडेविल्स" के नाम से जाना जाता है। बुलेट व्हीली, लैडर सैल्यूट, थ्री पीक डेविल फॉर्मेशन, शत्रुजीत, मर्करी पीक, इन्फो वॉरियर्स, लोटस और ह्यूमन पिरामिड के साथ सलामी की शुरुआत।
डेयरडेविल्स की टीम का मोटरसाइकिल के साथ अद्भुत प्रदर्शन
कर्तव्य पथ पर सेना की डेयरडेविल्स की टीम ने मोटरसाइकिल के साथ अद्भुत प्रदर्शन किया। इसमें विशेष रूप से ट्रेंड बाइक राइडर्स होते हैं। द डेयरडेविल्स आज दो विश्व रिकॉर्ड बनाए। सिग्नल कोर की बाइक राइडर डिस्पले टीम ने सीढियों के साथ बाइक पर एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किए। इनका नेतृत्व मेजर डिंपल भाटी ने किया।
परेड में दिल्ली की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया
76वें गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया। दिल्ली के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा प्रस्तुत दिल्ली की झांकी भारत के लोगों की सामूहिक आकांक्षाओं का प्रतीक है। दिल्ली ऐतिहासिक रूप से उच्च शिक्षा, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी का केंद्र रही है।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications