Delhi Traffic Advisory: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में इन इलाकों में जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी की हर डिटेल
76th Republic Day 2025 Traffic advisory: भारत आज 26 जनवरी को अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने कर्तव्य पथ से परेड की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सुबह 9:30 बजे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगी।
रविवार को गणतंत्र दिवस 2025 समारोह के मद्देनजर दिल्ली और इसके आसपास ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी 25 जनवरी की रात 9 बजे से ही लागू कर दिए हैं। आइए जानें दिल्ली में आज 26 जनवरी को कौन-कौन से इलाके प्रभावित रहेंगे और रूट, डायवर्जन और पार्किंग डिटेल की हर जानकारी?

Delhi Police traffic advisory: दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी
🔴 दिल्ली में रिपब्लिक डे परेड के लिए परेड रूट पर भी कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। गणतंत्र दिवस परेड रविवार को सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग से होते हुए लाल किले पर समाप्त होगी। इसकी शुरुआत सुबह 9:30 बजे इंडिया गेट के पास राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर एक समारोह से होगी।
🔴 दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित है, केवल आवश्यक वाहनों को ही गुजरने की अनुमति है। गणतंत्र दिवस परेड के खत्म होने तक इस तरह के प्रतिबंध लागू रहेंगे।
🔴 25 जनवरी की रात 9:15 बजे के बाद सी-हेक्सागन पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। यात्रियों को इस क्षेत्र से बचने की सलाह दी गई है। 25 जनवरी की शाम 5 बजे से परेड खत्म होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर किसी भी गाड़ी के आने-जाने पर मनाही है। विजय चौक से लाल किले तक परेड मार्ग की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।
🔴 25 जनवरी की शाम 5 बजे से परेड खत्म होने तक कर्तव्य पथ सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। यही नियम तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर भी सुबह 10:30 बजे से लागू रहेगा।
🔴 यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रविवार को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच परेड मार्ग के आसपास के इलाकों से बचते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
🔴 उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों की ओर जाने वाले यात्रियों को देरी की संभावना के कारण अपनी यात्रा में अतिरिक्त समय रखने की सलाह दी जाती है।
🔴 गणतंत्र दिवस 2025 समारोह के कारण मेट्रो सेवाएं अप्रभावित रहेंगी।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications