Republic day 2025: केसरिया-पीले रंग का साफा, कुर्ते-पायजामे पर बंद गले का कोट, ऐसा रहा PM Modi का लुक
Republic day 2025: आज का दिन भारत के इतिहास में गर्व और गौरव का प्रतीक है। पूरे देश ने हर्षोल्लास के साथ 76वां गणतंत्र दिवस मनाया। यह वही ऐतिहासिक दिन है जब 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपने संविधान को अपनाकर खुद को गणराज्य घोषित किया था। इस साल भी देशवासियों ने इस अवसर को बेहद खास अंदाज में मनाया।
राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कर्तव्य पथ पर परेड की शुरुआत की। समारोह भव्य था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। वहीं समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की पोशाक ने सबका ध्यान खींचा।

Republic day 2025: कैसा रहा पीएम मोदी का लुक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरे भूरे रंग का बंद गले का कोट पहना था, जिसके साथ सफेद कुर्ता-पायजामा और केसरिया-पीले रंग की पगड़ी पहनी थी। इस तरह से पीएम मोदी में साफा पहनने की अपनी परंपरा को जारी रखा। पिछले साल उन्होंने 75वें गणतंत्र दिवस के लिए बहुरंगी 'बंधनी' प्रिंट वाला साफा पहना था।
हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी गणतंत्र दिवस के खास मौके पर काफी अलग अंदाज में नजर आए। जहां उनकी पगड़ी ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। आइए उनकी पगड़ी की खासियत बताते हैं?
Republic day 2025: प्रधानमंत्री मोदी की पगड़ी की खासियत
प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार केसरिया और पीले रंग की बांधनी प्रिंट वाली राजस्थानी पगड़ी पहनी। केसरिया रंग को साहस, बलिदान और त्याग का प्रतीक माना जाता है। यह रंग भगवान श्रीराम से भी जुड़ा है, जिससे यह और भी खास हो गया। इस रंग के चयन ने कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति में सांस्कृतिक महत्व की एक परत जोड़ दी।
ये भी पढ़ें: Republic Day Parade: 'भीष्म टैंक, पिनाका, बजरंग, ऐरावत', परेड में दिखा भारत की सशस्त्र सेनाओं का पराक्रम
याद रहे कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बहुरंगी 'बांधनी' प्रिंट का साफा पहना था। प्रधानमंत्री मोदी के पहनावा हर बार भारत की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ाव को दिखाता है।
इससे पहले सुबह प्रधानमंत्री मोदी कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ पहुंचे थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उनके इंडोनेशियाई समकक्ष प्रबोवो सुबियांटो का स्वागत किया, जो इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थि हुए। वहीं परेड देखने पहुंचे लोगों का अभिवादन भी किया।












Click it and Unblock the Notifications