ब्लैक एंड व्हाइट TV से लेकर मोबाइल में दिखी परेड, Google ने गणतंत्र दिवस पर बनाया शानदार Doodle

Republic Day 2024 Google Doodle: भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के खास अवसर पर गूगल ने भारतीयों के लिए शानादर डूडल बनाया है। डूडल में गणतंत्र दिवस परेड का चित्रित किया गया है। ये डूडल भारत के दशकों के विकास को भी दर्शाता है।

इस डूडल में तीन अलग-अलग स्क्रीन्स पर गणतंत्र दिवस के परेड को दिखाया गया है। इस डूडल में पहले स्क्रीन्स पर ब्लैक एंड व्हाइट TV में परेड दिखाया गया है। फिर दूसरे स्क्रीन्स पर रंगीन टीवी में और तीसरे स्क्रीन्स पर फिर मोबाइल फोन में गणतंत्र दिवस परेड की झलकियां दिखाई गई हैं।

Republic Day 2024 Google Doodle

गूगल ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। गूगल ने इस डूडल के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि, "यह डूडल भारत के गणतंत्र दिवस का जश्न मनाता है, जो 1950 के उस दिन की याद दिलाता है जब भारत के संविधान को अपनाया गया था और राष्ट्र ने खुद को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राज्य घोषित किया था। इस डूडल को कलाकार वृंदा जावेरी ने बनाया है। वृंदा जावेरी द्वारा चित्रित आज के डूडल में गणतंत्र दिवस परेड को दिखाया गया है। जैसा कि इसे कई दशकों में अलग-अलग स्क्रीन पर देखा गया होगा।''

पिछले साल डूडल ने राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट और मार्चिंग टुकड़ियों जैसे परेड के प्रतिष्ठित तत्वों को मिलाकर बनाया था। इसमें राष्ट्रीय पक्षी मोर और कमल की आकृति के साथ-साथ प्रेम और एकता का प्रतीक को भी दर्शाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+