Republic Day 2023: RSS के नागपुर मुख्यालय में फहराया गया तिरंगा

भारत हर साल 26 जनवरी को अपना गणतंत्र दिवस मनाता है। इस साल देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।

republic day 2023

Republic Day 2023: 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय में तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर आरएसएस नागपुर महानगर के सहसंघचालक श्रीधर गाडगे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण समारोह के बाद भारतीय राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाई गई। हालांकि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों राजस्थान में हैं। मोहन भागवत ने जामडोली के केशव विद्यापीठ में 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज दिल्ली में कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। इस साल का गणतंत्र दिवस समारोह देश के सैन्य कौशल, सांस्कृतिक विविधता और कई अन्य अनूठी पहलों का गवाह बनेगा। गणतंत्र दिवस पर कई बार ऐसी चीजें, होंगी जो पहली बार होने वाला है।

जानिए गणतंत्र दिवस के बारे में?

15 अगस्त 1947 को देश की आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। इसी दिन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। संविधान सभा का पहला सत्र 9 दिसंबर,1946 को आयोजित किया गया था, जबकि आखिरी सत्र 26 नवंबर 1949 को हुआ था।

संविधान की मसौदा समिति की अध्यक्षता डॉ बीआर अंबेडकर ने की थी। 26 जनवरी को देश में संविधान के लागू होने की याद में राष्ट्रीय अवकाश होता है। इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश शासन से पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी। 26 जनवरी का दिन एक संप्रभु राष्ट्र की भावना का जश्न मनाने के लिए मनााय जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+