Padma Awards: जानिए क्या हैं पद्म पुरस्कार, सम्मानित होने के बाद क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?
गणतंत्र दिवस से पहले 106 हस्तियों का नाम पद्म पुरस्कार के लिए घोषित किया गया है। पद्म पुरस्कारों को लेकर कई लोगों के मन में तमाम सवाल उठते हैं आखिर इनका क्या महत्व है और ये किन लोगों को दिया जाता है...

Padma Aawards: आज पूरा देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश की विविधता अखंडता और एकता की झलक दिखाने के साथ-साथ हर साल इस खास मौके पर देश की कुछ हस्तियों के लिए पद्म पुरस्कारों का एलान भी किया जाता है। हर बार की तरह बार भी 106 हस्तियों के नाम पुरस्कारों के लिए चुने गए हैं। ऐसे में कई बार मन में ये सवाल उठता है कि आखिर पद्म पुरस्कारों का क्या महत्व है, ये किन लोगों को दिए जाते हैं और इन हस्तियों को पुरस्कार मिलने के बाद क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? आइये इन तमाम सवालों के जवाब जानते हैं।

एक दिन पहले हुआ ऐलान
आज यानी गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले ही पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया। इस बार 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाना है। अपनी कार्यकुशलता के बल पर देश या फिर विदेश में परचम लहराने वाले या फिर समाज के लिए कुछ उत्कृष्ट काम करने वाली शख्सियतों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। आइये आपको बताते हैं कि क्या है पद्म पुरस्कार और इसके लिए हस्तियों का चयन किस तरह किया जाता है।

क्या है पद्म पुरस्कार?
पद्म पुरस्कार यानी पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक हैं। 1954 से हर साल गणतंत्र दिवस के खास मौके पर इनकी घोषणा की जाती है। सरकार भारत रत्न और पद्म विभूषण पुरस्कारों को साल 1954 से देती आ रही है। पद्म विभूषण में तीन वर्ग थे- पहला, दूसरा और तीसरा। लेकिन इन वर्गों का नाम बाद में बदल दिया गया। 8 जनवरी 1955 को एक नोटिफिकेशन जारी किया गया, जिसके बाद इन वर्गों का नाम पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री कर दिया गया।

किन लोगों को मिलता है ये सम्मान?
पद्म पुरस्कार यानी पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च पुरस्कारों में से हैं। हर साल इन पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। ये पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, मेडिसिन, सामाजिक कार्य और विज्ञान जैसे कई क्षेत्रों में आसाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले और कुछ विशिष्ट काम करने वालों को दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है- पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए), पद्म भूषण (उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए) और पद्म श्री (विशिष्ट सेवा के लिए)।

सम्मानित लोगों को क्या मिलता है?
पद्म पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन हर साल राष्ट्रपति भवन में किया जाता है। इस दौरान पद्म पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों को सील वाला एक सर्टिफिकेट और मेडल दिया जाता है। इसके साथ ही हस्तियों को उनके मेडल की एक प्रतिकृति भी दी जाती है, जिसे वे किसी भी समारोह में पहन सकते हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक, ये कोई पदवी नहीं है, जिसका इस्तेमाल विजेता अपने नाम के आगे या फिर पीछे कर सकें।

कब होती है पुरस्कारों की घोषणा?
पद्म पुरस्कार के लिए नामों की संख्या 120 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, मरणोपरांत और विदेशियों को दिए जाने वाले पुरस्कारों को शामिल किया जाए, तो संख्या 120 से पार हो सकती है। आमतौर पर ये पुरस्कार मरणोपरांत नहीं दिए जाते। पद्म पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर ही की जाती है।
Recommended Video
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications