शरद पवार के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर बोले नवाब मलिक- अभी तो ऐसी कोई बात नहीं हुई

मुंबई, 15 जुलाई: यूपीए की ओर से एनसीपी प्रमुख शरद पवार को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर चल रही खबरों को पार्टी ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। एनसीपी के सीनियर नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने गुरुवार को कहा, शरद पवार के राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार होने को लेकर चल रही खबरें निराधार हैं। अभी तो राष्ट्रपति चुनाव में वैसे भी काफी वक्त हैं। इसलिए पार्टी के भीतर या दूसरी पार्टियों के साथ इस पर कोई बात नहीं हुई है।

Recommended Video

    Sharad Pawar के President चुनाव लड़ने पर क्या बोले Nawab Malik | वनइंडिया हिंदी
    nawab malik

    नबाव मलिक ने कहा कि आने वाले समय में 5 राज्यों में चुनाव हैं। इन राज्यों में चुनाव निपटने और के बाद क्या स्थिति होती है, इस पर समीक्षा की जाएगी। पिलहाल जो खबरें शरद पवार को लेकर चल रही हैं, वो पूरी तरह से मनगढंत हैं। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शरद पवार और सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की है। इसके बाद पहले तो कहा गया कि शरद पवार यूपीए चेयरपर्सन बन सकते हैं और फिर कयास लगाए जाने लगे कि वो राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि अब पार्टी ने साफ कर दिया है कि फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

    शरद पवार ने भी कहा- मैं राष्ट्रपति चुनाव नहीं लडूंगा

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने खुद भी विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलों पर जवाब दिया है। शरद पवार ने कहा कि मैं राष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार बनूंगा। मुझे पता है कि जिस पार्टी के पास 300 से ज्यादा सांसद हैं, उसे देखते हुए क्या नतीजा होगा। ऐसे में मैं राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं बनूंगा। एनसीपी नेता ने कहा कि अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है, ना ही 2024 के आम चुनाव के बारे में और ना ही राज्य के चुनाव को लेकर।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+