लेडी डॉक्टर के परिवार को नहीं दी आत्महत्या की जानकारी, कोलकाता पुलिस ने दिया स्पष्टीकरण

Kolkata Doctor News: आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 31 साल की लेडी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत का मामला गरमाया हुआ है। वहीं, अब इस मामले से संबंधित कुछ सवालों पर कोलकाता पुलिस ने अपना स्पष्टीकरण दिया है। दरअसल, लेडी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत मामले में उसके परिवार को गुमराह किया गया था।

परिवार को ऐसा बताया गया था कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है और पुलिस उसका अंतिम संस्कार कर रही है। हालांकि, कोलकाता पुलिस ने अब इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने परिवार को आत्महत्या के बारे में कभी नहीं बताया गया।

kolkata police

वहीं, परिवार ने पुष्टि की कि यह कॉल कोलकाता पुलिस की ओर से नहीं आई थी। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक पोस्ट को रीपोस्ट किया। जिसमें कोलकाता पुलिस की ओर से कहा गया कि परिवार को संभावित आत्महत्या के बारे में सूचित करने की खबरें झूठी हैं।

इतना ही नहीं, आगे कहा गया है कि परिवार ने पुष्टि की है कि यह कॉल कोलकाता पुलिस से नहीं आई थी। कोलकाता पुलिस ने मृतका के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। उसका अंतिम संस्कार उसके परिवार ने ही किया था।

परिवार ने भी की पुष्टि
परिवार ने पुष्टि की कि कोलकाता पुलिस की ओर से आत्महत्या के बारे में कोई कॉल नहीं आया। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि उन्होंने खुद ही अंतिम संस्कार किया, पुलिस ने नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+