महंगे परफ्यूम तो विदेश से आता था पीने का पानी, रिपोर्ट में हुए राम रहीम की जिंदगी के चौंकाने वाले खुलासे

गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की खुफिया गुफा के कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। राम रहीम की गुफा के बारे में हाल ही में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सौंपी गई तलाशी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। कमिश्नर एकेएस पवार की अगुवाई में डेरे में हुई तलाशी में ऐसे-ऐसे खुलासे हुए हैं।

Gurmit Ram Rahim

नई दिल्ली। गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की खुफिया गुफा के कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। राम रहीम की गुफा के बारे में हाल ही में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सौंपी गई तलाशी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। कमिश्नर एकेएस पवार की अगुवाई में डेरे में हुई तलाशी में ऐसे-ऐसे खुलासे हुए हैं, जिससे राम रहीम की अय्याशी के बारे में पता चलता है। राजाओं की तरह रहने वाले राम रहीम की गुफा में ऐशो-आराम का पूरा इंतजाम रहता था।

बुलेटप्रूफ शीशे हैं हर मंजिल पर

बुलेटप्रूफ शीशे हैं हर मंजिल पर

रिपोर्ट में खुलासा तीन मंजिली गुफा के बारे में ऐसे-ऐसे खुलासे हुए हैं कि जानकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। राम रहीम की पहली मंजिल में बड़ा सा बेडरूम है। इसकी दीवारों पर लकड़ी की अल्मारियां बना रखी हैं जिसमें राम रहीम के कपड़े भरे पड़े हुए हैं। वहीं दूसरी मंजिल पर स्टडी रूम और महंगे वास रखे हुए हैं। इस मंजिल के शीशे भी बुलेटप्रूफ हैं और दीवारों की रैक पर तरह-तरह की शीशे रखे हुए हैं।

तीसरी मंजिल पर रहते थे राम रहीम और हनीप्रीत?

तीसरी मंजिल पर रहते थे राम रहीम और हनीप्रीत?

वहीं तीसरी मंजिल पर किंग साइज बेड रखा हुआ है। कहा जा रहा है कि इसी मंजिल पर हनीप्रीत रही थी। इस मंजिल की अलमारियों से पुलिस को महिलाओं के कपड़े और नकली ज्वेलरी भी मिली है। लड़कियों के तरह-तरह के सामान मिलने से राम रहीम की अय्याशी का पता चलता है। यहां कई मसाज ऑयल भी मिले है जिससे राम रहीम लड़कियों से अपनी मसाज करवाता था।

साध्वियों के हॉस्टल से जुड़ी थी मंजिल

साध्वियों के हॉस्टल से जुड़ी थी मंजिल

इसी मंजिल पर एक लड़की की अल्मारी भी मिली है जो सामान रखने के लिए नहीं, बल्कि किसी और चीज के लिए ही इस्तेमाल की जाती थी। ये अल्मारी साध्वियों के हॉस्टल जाने का रास्ता थी। राम रहीम की गुफा में दो सुरंगे भी मिली हैं जिनके दरवाजे कीचड़ से बंद किए जा चुके हैं। राम रहीम की अय्याश जिंदगी यहीं खत्म नहीं होती, उसके पास से कई हैट और 100 से ज्यादा जोड़ी जूते मिले हैं।

विदेश से आता था पीने का पानी

विदेश से आता था पीने का पानी

राम रहीम और हनीप्रीत देश का पानी भी नहीं पीते थे। दोनों के लिए विदेश से महंगा पानी मंगाया जाता था। डेरे से एक ब्रॉडकास्ट वैन भी मिली है जिसकी जांच होनी चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये देखना जरूरी है कि वैन का इस्तेमाल किसी खूफिया काम के लिए हो रहा था या फिर इसके जरिये विदेशों में जानकारी भेजी जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+