सामने आया धर्मांतरण का रेट कार्ड: मुस्लिम बनाने के लिए 5 लाख, ईसाई के लिए 2 लाख
नयी दिल्ली। देश में धर्मातरण का मसला बढ़ता जा रहा है। आगरा में हुए धर्मांतरण के बाद सियासी माहौल गर्माता जा रहा है। संसद के साथ-साथ बाहर भी इस मसलें पर हंगामा हो रहा है। आगरा के बाद 25 दिसंबर को अलीगढ़ में धर्म जागरण समिति एक बड़ा आयोजन करने जा रही है। यहां भी आगरा की तर्ज पर ही इस कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर ईसाई और मुस्लिम समुदाय के लोगों को धर्म परिवर्तन कराया जाएगा। धर्म जागरण समिति इसे शुद्धि का नाम दे रही हैं तो सियासी दल इसे राजनीति का हिस्सा बता रहे हैं।

इस धर्मांतरण को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। कहा जा रहा है कि धर्म जागरण समिति ईसाई को हिंदू बनाने पर 2 लाख और मुसलमान को हिंदू बनाने पर 5 लाख रुपए खर्च कर रही हैं। समिति ने ये राशी जमा करने का बीड़ा अपने कार्यकर्ताओं को दिया है। जानकारी के मुताबिक, ईसाई को अगर हिंदू बनाना है तो समिति 2 लाख रुपए खर्च करती है और मुसलमान को हिंदू बनाना है तो धर्म जागरण समिति 5 लाख रुपए खर्च करेगी।
धर्मांतरण के इस खर्चे का पूरा ब्योरा एक कार्ड पर लिखा है। ये कार्ड पश्चिमी यूपी के धर्म जागरण समिति के प्रभारी राजेश्वर सिंह ने ही लिखी है। इस कार्ड के सामने से से मसला और गरमा गया है। गौरतलब है कि आगरा में 50 से ज्यादा मुसलमान परिवारों को बरगला कर धर्म परिवर्तन कराया गया। इस मामले में यूपी सरकार ने एफआईआर तक दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications