मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिवसेना सांसद संजय राउत को राहत, ईडी ने पेश होने के लिए दिया समय
मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिवसेना सांसद संजय राउत को राहत, ईडी ने पेश होने के लिए दिया समय
मुंबई, 28 जून: महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच संजय राउत मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय के जांच के घेरे में है। हालांकि ईडी ने मंगवार को बड़ी राहत देते हुए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए संजय राउत को पेश होने का समय दिया है।

शिवसेना सांसद संजय राउत के वकील ने मंगलवार ने बताया कि उन्होंने ईडी जांच एजेंसी के सामने दस्तावेज पेश करने के लिए 13-14 दिन का समय मांगा था। ईडी के समक्ष रिपोर्ट करने के लिए कुछ समय की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया था और इसे मंजूर कर लिया गया है।
बता दें ईडी ने संजय राउत को 28 जून को 11 बजे मुंबई में पर्वतन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय में ईडी जांचकर्ताओं के सामने पेश होने के लिए तलब किया था। समन मुंबई के पात्रा चॉल के पुनर्विकास के संबंध में जारी किया गया था। हालांकिमहाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच राउत ने ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था।
Read more at:












Click it and Unblock the Notifications