जियो का 222 रुपये का खास रिचार्ज प्लान, एक साल तक Disney+Hotstar VIP फ्री

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। प्रीपेड यूजर्स के लिए इस रिलांयस जियो डाटा पैक की कीमत 222 रुपये रखी गई है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें एक साल तक मुफ्त में Disney+Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ कुल 15 जीबी का डाटा भी मिलेगा। हालांकि प्लान की वैधता मौजूदा प्लान जितनी ही होगी। इसके लिए रिलायंस जियो के यूजर को सबसे पहले Disney+Hotstar VIP का एप डाउनलोड करना होगा।

 जियो नंबर पर लॉगइन करना होगा

जियो नंबर पर लॉगइन करना होगा

इसके बाद अपने जियो नंबर पर लॉगइन करना होगा। यानी उस नंबर पर जिसपर रिचार्ज कराना है। इसके बाद आप ओटीपी डालकर लॉगइन कर सकते हैं। इस नए डाटा प्लान को उन जियो सब्सक्राइबर्स के लिए लाइव किया गया है, जिन्होंने जियो का सालाना प्लान लिया है। इसे यूजर्स अपने मौजूदा प्लान के साथ रिचार्ज करा सकते हैं। आपको बता दें जियो यूजर्स 222 रुपये वाले इस प्लान को 401 रुपये वाले प्लान से लेकर 2599 रुपये वाले प्लान के साथ रिचार्ज करवा सकते हैं।

एक्सक्लूसिव शो देखने का मौका

एक्सक्लूसिव शो देखने का मौका

आप डिजनी प्लस हॉटस्टार पर एक से एक एक्सक्लूसिव शो देख सकते हैं। इसपर स्टार पल्स और उसके पार्टनर चैनल्स के शो मिलेंगे। इसके अलावा टीवी प्रीमियर, हॉटस्टार ऑरिजिनल प्रोग्राम्स, लाइव स्पोर्ट्स, लाइव न्यूज और हिंदी में डब डिजनी, एचबीओ, शोटाइम और बाकी के कार्यक्रम देख सकते हैं। अगर यूजर्स के पास पहले से ही डिजनी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है, तो वह कंपनी द्वारा उपलब्ध एडऑन प्लान का लाभ उठा सकते हैं। इनकी कीमत 612 रुपये से शुरू होकर 1208 रुपये तक है। एड ऑन प्लान्स में डाटा लाभ के साथ-साथ वॉइस कॉलिंग भी उलब्ध कराई जाएगी।

ये भी हैं खास प्लान

ये भी हैं खास प्लान

इसके अलावा भी कंपनी के कई अन्य खास प्लान हैं। इनमें 1299 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 24 जीबी डाटा के साथ 3600 एसएमएस तक की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही कॉलिंग के लिए यूजर को 12 हजार नॉन जियो मिनट मिलेगा। इसमें कंपनी यूजर्स को जियो प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में देगी। इस पैक की वैधता 336 दिनों तक की है। वहीं 2399 वाले प्लान की बात करें तो इसमें प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स को कॉलिंग के लिए 12 हजार नॉन जियो मिनट दिए जाएंगे। इसमें भी जियो प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगी। इस पैक की वैधता 365 दिनों की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+