अनिल अंबानी की कंपनी ने कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी पर दायर किया 5000 करोड़ का मुकदमा
नई दिल्ली। अनिल अंबानी के स्वामित्व वाले रिलायंस समूह ने कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ 5000 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दायर किया है। रिलायंस ने अभिषेक मनु सिंघवी पर, 'झूठा और अपमानजनक बयान' करने का आरोप लगाया है। रिलायंस समूह ने यह याचिका गुजरात हाईकोर्ट में दायर की है।

कंपनी के एक अधिकारी ने बताया, 'अभिषेक मनु सिंघवी ने कपंनी के खिलाफ झूठा, गलत और अपमानजनक बयान दिए हैं। हमने इस झूठे और अपमानजनक बयान से होने वाली क्षति के लिए उनके खिलाफ 5 हजार करोड़ का केस दायर किया है।' बता दें कि अभिषेक मनु सिंघवी ने बीते 30 नवंबर को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पर हमला करते हुए कहा था कि वे लोगों को यह कह कर मूर्ख बना रहे हैं कि सरकार ने किसी भी उद्योगपति का कर्ज माफ नहीं किया है।
अभिषेक मनु सिंघवी ने इसके बाद कहा था कि सरकार ने उद्योगपतियों के 1.88 लाख करोड़ रुपये माफ किए हैं। उन्होंने कहा था, 'हम सभी को पता है कि टॉप 50 उद्योगपतियों के ऊपर बैंक का 8.35 लाख करोड़ रुपया बकाया है। इसमें जो टॉप तीन कंपनियां हैं, वे हैं- अनिल अंबानी का रिलायंस समूह, अडानी और एससार समूह। सिर्फ इन तीन कंपनियों के ऊपर 3 लाख करोड़ रुपया बकाया है।'
अभिषेक मनु सिंघवी ने वित्त मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हें एनपीए घोषित करने की जगह सरकार 'इन डिफॉल्टरों को नए कॉन्ट्रैक्ट पाने में मदद कर रही है जैसे- राफेल डील।' बता दें कि अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस समूह को राफेल डील में कॉन्ट्रैक्ट मिला है। रिलायंस एस्ट्रोनॉट लिमिटेड ने इस मामले में एक बयान जारी करते हुए कहा था कि यह दोनों निजी कंपनियों के बीच हुआ करार है और सरकार का इससे कोई लेना देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications