Rekha turns 65: जानिए रहस्यमयी रेखा के बारे में 20 चौंकाने वाली बातें

नई दिल्ली। बॉलीवुड दिवा रेखा ने आज अपने जीवन के 65 बरस पूरे कर लिए हैं। सिर से पांव तक सुंदरता की प्रतिमूर्ति रेखा के आज भी चाहने वाले हजारों की संख्या में हैं। लगता है कि फिल्म 'उमराव जान' का गीत इन आंखो की मस्ती...के परवाने हजारों हैं... केवल उन्हीं को ध्यान में रखकर लिखा गया है। एक बेहतर अभिनेत्री, सुंदर अदाकारा और बेहतरीन डांसर रेखा जैसा आज भी बॉलीवुड में कोई नहीं हैं। बहुमुखी प्रतिभा की धनी रेखा ने साल 1966 में एक तेलगू फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना फिल्मी करियर शुरू किया था और उसके बाद साल 1970 में वो हिंदी फिल्म 'सावन भादों' से भारतीय सिनेमा में कदम रखा।

आज भी जवां हैं 65 साल की रेखा

आज भी जवां हैं 65 साल की रेखा

और उसके बाद उनकी सफलता का ऐसा दौर शुरू हुआ जो किसी से छुपा नहीं है।आज भी रेखा के हुस्न में लोग कशिश महसूस करते हैं। तीन फिल्मफेयर और एक नेशनल अवार्ड प्राप्त कर चुकी रेखा के आगे बड़े-बड़े हीरो भी पानी ही भरते हैं जिसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि साल 1981 की उमराव जान ने अक्षय कुमार की अभिनेत्री बनकर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का खिताब अपने नाम कर लिया जो आज की हिरोईनों के लिए कर पाना बेहद मुश्किल हैं।

रेखा आज भी फिल्मों में सक्रिय

बेपनाह हुस्न और कातिलाना अदाओं वाली रेखा आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं। रेखा आज भी समकालीन अभिनेत्रियों से कहीं ज्यादा सुंदर और जवान है तभी तो आज के हीरो भी उनके साथ काम करने की इच्छा रखते हैं लेकिने रेखा जितनी ही खूबसूरत हैं उतनी ही ज्यादा रहस्यमयी, चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी 20 रोचक बातें।...

रेखा के लिए 'फादर' शब्द का कोई अर्थ नहीं

रेखा के लिए 'फादर' शब्द का कोई अर्थ नहीं

  • रेखा को अपने पापा जेमनी गणेशन से कोई प्यार नहीं था। एक साक्षात्कार में रेखा ने कहा था कि "मेरे लिए 'फादर' शब्द का कोई अर्थ नहीं है। मेरे लिए 'फादर' है का मतलब चर्च का 'फादर' है।"
  • रेखा ने 1966 में तेलुगू फिल्म 'रंगुला रत्नम' से अभिनय की शुरुआत की थी।
  • रेखा को फिल्मों में आने में दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण उन्हें अभिनय जारी रखना पड़ा।
  • खूबसूरत रेखा असल जिंदगी में काफी काली थीं, इसलिए उन्हें सांवला रंग और लड़खड़ाती हिंदी के कारण शुरूआत में मुंबई में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
  • सांवली से गोरी हुई रेखा के बारे में कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने सिंगापुर से गोरे होने वाली क्रीम मंगाई थी लेकिन रेखा की खूबसूरती का कारण कोई क्रीम नहीं बल्कि योगा है।
  • रेखा का नाम लंबे समय तक अभिताभ बच्चन के साथ जुड़ता रहा, दोनों की जोड़ी पर्दे पर भी काफी लोकप्रिय रही।
  • दोनों ने 'ईमान धरम', 'गंगा की सौगंध', 'मुकद्दर का सिकंदर' और 'सुहाग' जैसी फिल्मों में साथ काम किया।
रेखा के पति ने की थी आत्महत्या

रेखा के पति ने की थी आत्महत्या

  • यश चोपड़ा की 'सिलसिला' अमिताभ और रेखा की एक साथ आखिरी फिल्म थी।
  • रेखा की अभिनेता विनोद मेहरा से भी शादी की खबरें आई थीं।
  • रेखा ने 1990 में दिल्ली के एक व्यवसाई मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। मुकेश ने शादी के एक साल बाद 1991 में आत्महत्या कर ली थी।
  • अब रेखा मुंबई के बांद्रा के बैंडस्टैंड में अपने बंगले में अकेली रहती हैं।
  • नृत्य के लिए 1998 में हिंदी फिल्मों की सर्वश्रेष्ठ नर्तक के लिए 'लच्छू महाराज पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। '
  • 'उमराव जान' के लिए 1982 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।
  • 1981 में 'खूबसूरत', 1989 में 'खून भरी मांग' के लिए भी उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार जीता था।
  • 2003 में उन्हें 'फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीमेंट पुरस्कार' और 'सैमसंग दिवा पुरस्कार' तथा 2012 में 'आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा' पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • रेखा को लिखने-पढ़ने का शौक है। वह कविताएं लिखती हैं।
  • रेखा को उनकी कांजीवरम साड़ियों के लिए भी जाना जाता है।
  • उन्हें बागबानी का शौक है। वह ओपरा विनफ्रे की बड़ी प्रशंसक हैं।
  • रेखा शाकाहारी हैं। उनके आहार में अधिकतर सलाद, जौ का पानी, नारियल पानी जैसी चीजें शामिल रहती हैं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+