कड़ाके की सर्दी में राजनीतिक गर्मी: जंतर-मंतर पर मोदी के खिलाफ जनता परिवार का महाधरना

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली में कड़ाके की सर्दी के बावजूद जंतर-मंतर पर राजद, सपा और जेडीयू समेत 6 दलों के महाधरने ने राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है। जनता परिवार का यह धरना केंद्र सरकार के खिलाफ है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भारी मात्रा में मौजूद हैं और धरना अभी जारी है। इस धरने के जरिये राजग सरकार के खिलाफ विरोध का आगाज करते हुए जनता परिवार के नेता चुनावी वादों को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते नजर आए।

Regrouped Janata Parivar stages protest against Modi govt at Jantar Mantar

धरने पर पहले नीतीश कुमार ने मोदी सरकार पर हमला बोला और फिर लालू प्रसाद यादव और मुलायम सिंह यादव ने संबोधन किया।भीड़ को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सवाल किया, "राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार चुनाव पूर्व किए वादे पूरे करने में आखिर क्यों विफल है? काला धन कहां है, जिसे वापस लाने का वादा किया गया था?"

नीतीश ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों द्वारा कराए जा रहे धर्मातरण की घटनाओं पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आधार पर देश का विभाजन नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर लालू ने कहा कि जनता परिवार का झंडा अब एक होगा और मुलायम हमारे नेता हैं।

इसके बाद मुलायम सिंह ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में हैं और अब दिल्ली पर कब्जा करना है। हम यूपी और बिहार तक सीमित नहीं रहेंगे। लालू प्रसाद यादव ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता परिवार एक हो गया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने बहकावे में आकर वोट दिए हैं। मोदी को मालूम नहीं की हम कौन हैं? लालू ने मोदी पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया और दो करोड़ नौकरियां देने के उनके कथित वादे का भी जिक्र किया। लालू ने आरोप लगाया कि उन लोगों के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+