अमरनाथ यात्राः 1 मार्च से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, 28 जून से शुरू होगी यात्रा

नई दिल्लीः शिवभक्तों के लिए खुशखबरी है। अगर आप अमरनाथ यात्रा का इंतजार कर रहे हैं तो आपका ये इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि अमरनाथ यात्रा करने वाले शिवभक्तों के लिए पंजीकरण की तारीख आ गई है। इस बार अमरनाथ की यात्रा 28 जून से शुरू हो रही है। अमरनाथ के बारे में जानकारी देते हुए राज्यपाल के प्रधान सचिव और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरुला बताया कि इस साल अमरनाथ यात्रा का पंजकरण एक मार्च से शुरू होगा।

Registration for annual Amarnath yatra to begin on March 1

उमंग नरुला ने जानकारी देते हुए कहा कि देशभर में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और यस बैंक की 440 शाखाओं के माध्यम से पंजीकरण होगा। इस साल अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू होगी और 26 अगस्त को संपन्न होगी।

बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इस बार निर्देश दिए गए हैं कि 13 साल से कम उम्र और 75 साल के अधिक उम्र के किसी व्यक्ति का पंजीकरण न हो। अगर कोई अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र दिखाता है तो भी उसे इजाजत नहीं दी जाएगी।

अमरनाथ यात्रा के लिए इस साल काफी प्रंबध किए गए हैं। पेयजल, बिजली सप्लाई, रहने के प्रबंध, अस्थायी शौचालय और नहाने की व्यवस्था करना शामिल है। पिछले साल के मुकाबले इस साल 157 शौचालय अधिक बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- लाखों की नौकरी छोड़ शुरू की खेती, 5 साल में 10 करोड़ से ज्यादा हुआ टर्नओवर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+