कर्नाटक में सीएम के नाम को लेकर क्या बोले कांग्रेसी MLA, कल हो सकता है ऐलान
कर्नाटक चुनाव के बाद सीएम पद के लिए कांग्रेस कल नाम का ऐलान कर सकती है, वहीं कांग्रेस के नेताओं ने अपनी राय रखी है।

कर्नाटक में चुनाव के बाद सीएम उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस पार्टी में जद्दोजहद जारी है। वहीं, कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में सीएम उम्मीदवार का जल्द ही ऐलान कर सकती है। इस पर कांग्रेस नेता अपनी-अपनी राय रखते नजर आए हैं।
कर्नाटक में सीएम को लेकर कांग्रेस नेता एच के पाटिल ने कहा कि दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक हुई है। मेरे विचार से कर्नाटक के अगले सीएम के नाम का ऐलान कल शाम तक तय हो जाएगा।
वहीं, सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक के लिए कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर विधायकों की राय पर अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप दी है। जिस पर अंतिम निर्णय यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से परामर्श के बाद लिया जाएगा। इसके साथ ही अगले 24 घंटों में कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
इसके साथ ही कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि वे दोनों (सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। दोनों ने मोर्चे से इस चुनावी लड़ाई का नेतृत्व किया है। दोनों ने पार्टी को मजबूत करने की पूरी कोशिश की, लेकिन एक शख्स ही कर्नाटक के सीएम बन सकते हैं, देखते हैं क्या होता है।
आपको बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए वोट पड़े, जिसका परिणाम कल यानी 13 मई को घोषित किया गया। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications