Red Alert in Tamil Nadu: पुडुचेरी प्रशासन ने जारी किया Emergency नंबर, 6 जिलों में भारी बारिश की आशंका
चेन्नई, 10 नवंबर। भारी बारिश के कारण तमिलानाडु बुरी तरह से बेहाल हो गया है। राज्य के की जिले जलमग्न हो गए हैं तो वहीं दूसरी और मौसम विभाग ने आज भी राज्य में रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। पुडुचेरी में इस वक्त जोरों से बारिश हो रही है तो वहीं दूसरी ओर यहां के कई इलाकों में पानी घुस गया है। रेड अलर्ट के मद्देनजर यहां के कई संवेदनशील क्षेत्रों में राज्य आपदा प्रबंधन टीमों को तैनात किया गया है और प्रशासन की ओर से लोगों के लिए इमरजेंसी नंबर जारी किया गया है।

पुडुचेरी प्रशासन ने जारी किया Emergency नंबर
एडीजीपी आनंद मोहन ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि हर परिस्थिति से लड़ने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। हमने इमरजेंसी नंबर रिलीज किए हैं जो कि 112 100 1031/1070/1079 हैं। आज और कल पुडुचेरी में सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं। आईएमडी ने यहां तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के आसार
तो वहीं मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज और कल , चेन्नई, सेलम, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, रानीपेट, तिरुवन्नामलाई जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। इस वक्त एक लो प्रेशर एरिया बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है, जो कि कल तक अतितीव्रता में बदल सकता है, जिसके कारण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
Flood Advisory जारी
तमिलनाडु राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (TNSDMA) ने 10 नवंबर, 11 नवंबर को होने वाली भारी बारिश के मद्देनजर थूथुकुडी, विल्लीपुरम, तिरुनेलवेली, नागापट्टिनम, कुड्डालोर, चेंगलपेट्टू जिलों के लिए Flood Advisory जारी किया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की
भारी बारिश के चलते प्रशासन ने लोगों से घर से बाहर ना निकलने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि जनता को बारिश के दौरान बाहर नहीं जाना चाहिए। पर्याप्त भोजन और पानी की व्यवस्था वो घर पर रखें। संचार के लिए सभी उपकरणों को चार्ज रखें और पल-पल का वेदर अपडेट लेते रहें। मछुआरों को भी समुद्र में जाने से रोका गया है।












Click it and Unblock the Notifications