IMD Alert: इन जगहों पर आज आ सकता है आंधी-तूफान, मुंबई में Red अलर्ट

मुंबई। एक बार फिर से भारी बारिश मायानगरी मुंबई में कहर बरपा सकती है, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों के अंदर मुंबई, ठाणे, पालघर समेत कई इलाकों में जबरदस्त बारिश हो सकती है, जबकि कई इलाकों में 200 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है, इसी कारण मौसम विभाग ने मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई में Red अलर्ट जारी

मुंबई में Red अलर्ट जारी

आपको बता दें कि बता दें कल सुबह से ही मुंबई में बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है लेकिन बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर रहा है, जाम लग गया है यहां तक की करीब 20 मिनट तक एयरपोर्ट पर भी सेवाएं ठप रहीं, फिलहाल अभी स्थिति कंट्रोल में हैं लेकिन विभाग ने लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है।

उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी

जबकि वहीं भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी से भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है, आपको बता दें कि 10 जुलाई तक पहले ही राज्य में येलो अलर्ट जारी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने बताया कि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में भारी से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के इस अलर्ट के बाद शासन ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली और इससे सटे तमाम इलाकों में आज हो सकती है बारिश

दिल्ली और इससे सटे तमाम इलाकों में आज हो सकती है बारिश

जबकि दिल्ली और इससे सटे तमाम इलाकों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली के मौसम कि भविष्यवाणी करते हुए ये बताया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, गुजरात और कर्नाटक, लक्षद्वीप के तटीय इलाकों में भी तेज बारिश के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+