Cyclone 'बुवेरी' के कारण केरल-तमिलनाडु में Red Alert, पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड

नई दिल्ली। चक्रवात 'बुवेरी' की वजह से इस वक्त तमिलनाडु, केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है। तूफान से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है तो वहीं दूसरी और दिल्ली ठंड से ठिठुर रही है और इसकी हवा का स्तर अभी भी काफी खराब ही है। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान (Temperature) 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता (AQI) बेहद खराब श्रेणी में

दिल्ली में वायु गुणवत्ता (AQI) बेहद खराब श्रेणी में

हालांकि, दिल्ली में वायु गुणवत्ता (AQI) बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। विभाग ने कहा है कि 8 दिसंबर तक दिल्ली का हाल यूंही रहने वाला है और 9 दिसंबर से दिल्ली में शीतलहर प्रारंभ हो जाएगी इसलिए सभी को काफी सतर्क रहने की जरूरत है।

Recommended Video

    Cyclone Burevi हुआ शक्तिशाली,आज रात होगा लैंडफॉल,4 दिसंबर को पहुंचेगा Tamilnadu | वनइंडिया हिंदी
    राजस्थान के कई शहरों में पारा माइनस में पहुंच गया है

    राजस्थान के कई शहरों में पारा माइनस में पहुंच गया है

    हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर इस वक्त पूरी तरह से बर्फ की चादर में ढक चुके हैं। कश्मीर के विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में पारा जीरो से नीचे ही है तो हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है तो वहीं राजस्थान के कई शहरों में पारा माइनस में पहुंच गया है, कोहरे का प्रकोप जारी है।

     आंध्र प्रदेश और रायलसीमा क्षेत्र में भीषण बारिश के आसार

    आंध्र प्रदेश और रायलसीमा क्षेत्र में भीषण बारिश के आसार

    तो वहीं स्काईमेट ने अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के तटीय और उत्तरी भागों तथा दक्षिणी आंध्र प्रदेश और रायलसीमा क्षेत्र में भीषण बारिश की आशंका है तो वहीं तमिलनाडु, केरल में भारी से भारी बारिश की आशंका है, जिसकी वजह से यहां Red Alert जारी है। और भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री नीचे जा सकता है ,जिससे गलन बढ़ेगी और लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ेगा।

    तापमान में गिरावट यूं ही जारी रहेगी...

    तापमान में गिरावट यूं ही जारी रहेगी...

    स्काईमेट ने कहा कि राजस्थान का सीकर ठंड के मामले में नंबर 2 पर रहा। जहां न्यूनतम तापमान 6.5 दर्ज किया गया तो वहीं दूसरी ओर ठंड के मामले में राजस्थान और बिहार आगे निकले हैं। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट यूं ही जारी रहेगी।

    यह पढ़ें: La-Nina की वजह से इस बार पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी, अब तेजी से लुढ़केगा पारा: IMD

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+