इस साल सर्वाधिक138 जजों की नियुक्ति, 2016 के रिकॉर्ड को भी छोड़ा पीछे

नई दिल्ली, 16 अगस्त। देश की कोर्ट में रिकॉर्ड संख्या में जजों की नियुक्ति इस साल अभी तक की जा चुकी है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में 14 अगस्त को11 जजों की नियुक्ती की गई, इसके साथ सही इस साल अभी तक रिकॉर्ड 138 जजों की नियुक्ति की जा चुकी है। जजों की नियुक्ति के इस आंकड़े ने 2016 के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया है। वर्ष 2016 में हाई कोर्ट में 126 जजों की नियुक्ति की गई थी। सोमवार को लॉ एंड जस्टिस मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी करके कहा गया कि पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट में 11 जजों की नियुक्ति के नोटिफिकेशन के साथ ही इस साल सरकार ने अलग-अलग कोर्ट में 138 जजों की नियुक्ति की है, जिसने 2016 के 126 जजों की नियुक्ति के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

judge

इससे पहले 2021 में 120 जजों की नियुक्ति हाई कोर्ट में की गई थी, जबकि 11 जजों की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट में की गई थी। कानून मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कोर्ट में जजों की नियुक्त की प्रक्रिया को तेज किया गया है। 13 अगस्त को कानून मंत्रालय ने इलाहाबाद हाई कोर्ट, आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट, तेलंगाना हाई कोर्ट, गुवाहाटी हाई कोर्ट, ओडिशा हाई कोर्ट, हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में 26 जजों की नियुक्ति की थी। वहीं रविवार को पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट में 11 जजों की नियुक्ति की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+