'काला रंग और अजीब भाषा', हिंदी की आड़ में दक्षिण भारतीयों पर नस्लभेदी टिप्पणी, विवादित वीडियो से मचा बवाल

Racist remarks On South Indians: देश में चल रहे भाषा विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने हंगामा मचा दिया है। जिसके बाद एक बार फिर एक नस्लीय और सांस्कृतिक असंवेदनशीलता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे @jaibheem96 नाम से पेज से पोस्ट किया गया है।

इस पोस्ट में दक्षिण भारतीय लोगों के रंग और भाषा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं और अब चौतरफा आलोचना का सामना कर रही हैं। इस वीडियो में भद्दी-भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

South India

दक्षिण भारत की भाषाओं का उड़ाया मजाक

वीडियो में ना सिर्फ दक्षिण भारतीयों के गहरे रंग को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं, बल्कि उनकी मातृभाषाओं - जैसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम - को भी अपमानजनक तरीके से पेश किया है। उसने हिंदी को 'एकमात्र सभ्य भाषा' बताते हुए अन्य भाषाओं का मजाक उड़ाया है।

वीडियो से मचा बवाल, लोगों का फूटा गुस्सा

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। हजारों उपयोगकर्ताओं ने ट्वीट को नस्लभेद और भाषिक असहिष्णुता का प्रतीक बताया और संबंधित अकाउंट पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही इसे भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता पर हमला करार दिया है।

लोगों ने इस वीडियो के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि यह न केवल एक समुदाय का अपमान है, बल्कि भारतीय संविधान की उस मूल भावना का भी अपमान है, जो "विविधता में एकता" की बात करता है। पोस्ट में बताया गया है कि इस शख्स की रिपोर्ट करें, जो यह दक्षिण भारतीय क्षेत्रीय भाषा और जातीयता का दुरुपयोग कर रहा है।

वीडियो पोस्ट करने वाले शख्स का नाम रियल्टर नव रतन कपूर (Realtor Nav Rattan Kapoor) हैं, जिसने दक्षिण भारत की भाषा और उनके लोगों के लिए आपत्तिजनक कमेंट किया है। लोग इस वीडियो के कमेंट में पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+