प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में महिलाओं को दिए गए थे चरखे, चार दिन भी नहीं टिके
कार्यक्रम में मोदी ने कहा था कि खादी ग्रामोद्योग का स्लोगन 'खादी देश के लिए' था लेकिन अब इसे 'खादी फैशन के लिए' होना चाहिए।
लुधियाना। खादी ग्रामोद्योग आयोग के कैलेंडर और डायरी पर चरखे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिस तस्वीर को लेकर विवाद छिड़ा है वह लुधियाना में एक कार्यक्रम के दौरान खींची गई थी। यह कार्यक्रम बीते साल अक्टूबर में हुआ था। इस कार्यक्रम में आयोजकों ने कई महिलाओं को चरखे बांटे भी थे लेकिन वे ज्यादा दिन टिक नहीं पाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 अक्टूबर को लुधियाना गए थे जिसे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) मंत्रालय की ओर से आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री महिलाओं के साथ मंच पर बैठे थे और चरखे पर सूत काता था। यह तस्वीर उसी दौरान ली गई थी।

'खराब क्वालिटी के चरखे दिए गए थे'
उद्यमियों का उत्साह बढ़ाने के लिए आयोजकों ने ग्रामीण क्षेत्रों और गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 चरखे बांटे थे। आयोजकों के मुताबिक, चरखे से रोजाना करीब 150 रुपये की आमदनी हो सकती थी। कार्यक्रम में मोदी ने कहा था कि खादी ग्रामोद्योग का स्लोगन 'खादी देश के लिए' था लेकिन अब इसे 'खादी फैशन के लिए' होना चाहिए। जालंधर के जिस गांव की 20 महिलाओं को चरखे दिए गए थे उनमें से कुछ महिलाओं ने बताया कि चरखे कुछ दिन में ही खराब हो गए और मजबूरी में उन्हें बंद करके रख देना पड़ा। उन्होंने बताया कि चरखे खराब क्वालिटी के थे जिससे उनमें सूत कातना आसान नहीं था। READ ALSO: ...तो सोनिया की जगह रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी
20 साल पुराना तक चरखा इस्तेमाल करती हैं महिलाएं
कुलविंदर कौर नाम की महिला ने चरखे को एक बॉक्स में बंद करके रख दिया है। उन्होंने इसका नाम 'मोदी चरखा' रखा है। करीब 30 साल का अनुभव रखने वाली कुलविंदर अपना 20 साल पुराना चरखा इस्तेमाल करती हैं जो कि बेहतर काम करता है। उन्होंने 'मोदी चरखा' निकालकर उससे भी सूत कातने की कोशिश की लेकिन उसके चक्के जाम हो गए और आवाज भी कर रहा था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'क्या करूं इसका अचार रखूं? इससे अच्छा था कि हमें कुछ पैसे दे दिए जाते। लुधियाना में जो चरखे दिए गए थे वो ऐसे ही दिख रहे थे, लेकिन ये सस्ते वाले लग रहे हैं।' उसी गांव में रहने वाली निंदर कौर ने कहा, 'यह काम करता है लेकिन मैं इसे इस्तेमाल नहीं करती क्योंकि इसका पहिया सही से घूमता नहीं है और सूत कातने में परेशानी होती है।' कुलविंदर ने कहा कि चरखे से 150 रुपये रोजाना कमाना असंभव है। पहले सूत का रेट 45 रुपये प्रति किलो था जिसे अब बढ़ाकर 57 रुपये कर दिया है।
-
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications