'कॉमेडी सर्कस' के सेट पर पहली बार हर्ष से मिली थीं भारती सिंह, दिलचस्प है Love Story
मुंबई।
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को मुंबई के किला कोर्ट ने ड्रग्स केस में न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला सुनाया है, हालांकि भारती और हर्ष ने कोर्ट में अपनी बेल की अर्जी डाल दी है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी, हर्ष को उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया था, मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हर्ष और भारती दोनों ने NCB के सामने नशीले पदार्थों का सेवन करना स्वीकार किया है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
भारती सिंह की गिरफ्तारी से फैंस को लगा झटका
फिलहाल भारती सिंह और उनके पति के बारे में ये खबर सामने आने के बाद दोनों के फैंस काफी निराश हो गए हैं, छोटे पर्दे का बड़ा नाम भारती सिंह को लोग एक आइकॉन के रूप में देखते हैं, जिसने अपने दम पर एक छोटे से शहर से मुंबई में आकर एक बड़ी पहचान बनाई है।
Recommended Video

3 दिसंबर 2017 को हुई थी भारती और हर्ष की शादी
मालूम हो कि कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया से 3 दिसंबर 2017 को शादी की थी, दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, मालूम हो कि भारती सिंह पंजाब की मूल निवासी हैं। इनका जन्म 1984 में अमृतसर के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था, एक प्रतियोगी के रूप में अपना करियर शुरू करने वाली भारती आज टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम हैं।
बहुत कष्ट और संघर्ष से गुजरा है भारती का जीवन
मात्र दो साल की उम्र में अपने पिता को खो देने वाली भारती का बचपन बेहद ही संघर्ष से गुजरा है, उन्होंने पैसे की काफी तंगी देखी है, उन्होंने एक रियलिटी शो में बताया था कि उनकी मां नहीं चाहती थी कि उनका जन्म हो, उन्होंने उन्हें मारने की भी कोशिश की थी जब वो गर्भ में थीं।

'कॉमेडी सर्कस' के सेट पर हर्ष से मिली थीं भारती
अपने मोटापे के कारण लोगों की उपेक्षा और घृणा की शिकार भारती सिंह ने अपनी कमजोरी को ही ताकत बना लिया और आज वो कॉमेडी की क्वीन कही जाती है।
हर्ष लिंबाचिया एक गुजराती परिवार से हैं
तो वहीं उनके पति हर्ष लिंबाचिया एक गुजराती परिवार से हैं और लेखक हैं,दोनों की मुलाकात साल 2007 में 'कॉमेडी सर्कस' के सेट पर हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदली और प्यार करते-करते दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

छोटे पर्दे का बड़ा नाम भारती ने जीते कई पुरस्कार
मालूम हो कि भारती एक कार प्रेमी हैं और उनके पास मर्सिडीज, स्विफ्ट डिजायर और ऑडी क्यू 5 कार हैं। लॉफ्टर चैलेंज की रनर अप रहीं भारती सिंह को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है जैसे कि :- आईटीए पुरस्कार, इंडियन टेली जूरी अवॉर्ड, लायंस गोल्ड अवार्ड्स और पंजाबी म्यूजिक बेस्ट कॉमेडी अवार्ड इत्यादि। वैसे वो तीरंदाजी और पिस्तौल शूटिंग में स्वर्ण पदक विजेता रह चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications