कन्हैयालाल: उदयपुर में हिन्दू दर्ज़ी की हत्या पर विदेश से आ रही हैं प्रतिक्रियाएं
भारत के भीतर कई विवादों और उससे उपजी हिंसा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तवज्जो मिल रही है. हाल ही में बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की प़ैग़ंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के कारण भारत को राजनयिक स्तर पर निपटना पड़ा था.

कई इस्लामिक देशों ने भारत को लेकर बयान जारी किया था और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. क़तर ने तो भारत से माफ़ी की मांग की थी. भारतीय जनता पार्टी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था.
सोमवार को फैक्ट चेक वेबसाइट अल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर को गिरफ़्तार किया गया तो अरब देशों के मीडिया में इस ख़बर की सुर्खियां बनीं. दोहा न्यूज़ ने लिखा है कि मंगलवार को क़तर में सोशल मीडिया पर #IStandWithZubair ट्रेंड कर रहा था.
- उदयपुर: कन्हैयालाल के कारीगर ने बताया पूरा वाक़या, कैसे क्या हुआ
- उदयपुर: पैग़ंबर का हवाला देकर दर्जी की हत्या की, वीडियो में पीएम मोदी को भी धमकी
https://twitter.com/dohanews/status/1541700428391485441
क़तर के प्रसारक अल-जज़ीरा ने ख़बर लगाई को मोहम्मद ज़ुबैर को 2018 के एक ट्वीट के लिए गिरफ़्तार किया गया है. दरअसल, नूपुर शर्मा के मामले को मोहम्मद ज़ुबैर ने ही ज़ोर-शोर से उठाया था. बाद में यह मामला सरहद पार कर इस्लामिक देशों में भी मुद्दा बन गया था और फिर एक-एक कर इस्लामिक देशों ने भारत के ख़िलाफ़ बयान जारी किया था. अब मोहम्मद ज़ुबैर को भी धार्मिक भावना आहत करने के मामले में गिरफ़्तार किया गया है.
भारत में नूपुर शर्मा के बयान से उपजा विवाद अभी थमा नहीं है. मंगलवार को राजस्थान के उदयपुर में एक दर्ज़ी को दो लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी. हत्या करने के बाद दोनों ने वीडियो बनाया और स्वीकार किया कि उन्होंने कन्हैयालाल साहू नाम के दर्ज़ी की हत्या कर दी.
इन्होंने कहा कि पैग़ंबर के अपमान करने वालों को यही सज़ा मिलेगी. कन्हैयालाल पर आरोप था कि उन्होंने नूपुर शर्मा के समर्थन में फ़ेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी. इसी फ़ेसबुक पोस्ट के कारण कन्हैयालाल पर हमला किया गया. कन्हैयालाल की हत्या के दोनों अभियुक्त भिलवाड़ा के 38 साल के रियाज़ अत्तारी और 39 साल के गौस मोहम्मद हैं. राजस्थान पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया है.
https://twitter.com/geertwilderspvv/status/1541814196593115138
कन्हैयालाल की हत्या को लेकर भी विदेशी मीडिया और वहाँ के सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया आ रही है. नीदरलैंड के सांसद गीर्ट वाइलडर्स का एक ट्वीट भारत का एक तबका ख़ूब पसंद कर रहा है.
गीर्ट वाइलडर्स ने ट्वीट कर कहा है, ''एक दोस्त होने के नाते भारत से मैं यह बात कह रहा हूँ. असहिष्णु लोगों के प्रति सहिष्णु होना बंद करें. अतिवादियों, आतंकवादियों और जिहादियों के ख़िलाफ़ हिन्दूइज़म का बचाव करो. इस्लाम का तुष्टीकरण मत करो. इसकी महंगी क़ीमत चुकानी होगी.'' गीर्ट वाइलडर्स ने इस ट्वीट के साथ हैषटैग #HinduLivesMatters #India लगाया है.''
गीर्ट वाइलडर्स ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है, ''हिन्दुओं को भारत में सुरक्षित रहना चाहिए. यह उनका मुल्क है, उनका घर है. भारत कोई इस्लामिक देश नहीं है.''
इस्लाम विरोधी बयानों के लिए पहचाने जाने वाले गीर्ट वाइल्डर्स पर एक बार ब्रिटेन में प्रवेश पर प्रतिबंध भी लगा था. हालाँकि, बाद में ये प्रतिबंध वापस ले लिया गया. वाइल्डर्स की जान के ख़तरे को देखते हुए उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाती है.
- मोहम्मद ज़ुबैर और नूपुर शर्मा पर FIR में एक सी धाराएँ, लेकिन कार्रवाई अलग क्यों?
- नूपुर शर्मा की पैग़ंबर पर टिप्पणी से नाराज़ क़तर बोला- 'माफ़ी माँगे भारत', भारत ने क्या कहा
https://twitter.com/amjadt25/status/1541829130852917250
ब्रिटिश सेंटर फोर मिडिल ईस्ट के रीजनल हेड अमजद ताहा ने भी उदयपुर में हत्या को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है, ''उदयपुर में हमले को इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा हिन्दुओं को निशाना बनाए जाने के रूप में देखा गया. इसकी निंदा करें. भारत को आतंकवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष में साथ दें. जिन्होंने एक व्यक्ति को लेकर भारत के बहिष्कार की अपील की थी क्या वे चाहते हैं कि भारतीय सभी मुसलमानों का बहिष्कार करें? जवाब इसका नहीं है. हमें एक रहने की ज़रूरत है.'' अमजद ताहा ने इस ट्वीट के साथ हैषटैग #JusticeForKanhaiyaLal #उदयपुर लगाया है.
अरब के मीडिया में भी उदयपुर में हत्या की ख़बर छपी है. अल-अरबिया ने लिखा है- उदयपुर में एक हिन्दू व्यक्ति की हत्या से तनाव. अल अरबिया ने लिखा है, ''उदयपुर में इटरनेट और मोबाइल सेवा पर पाबंदी लगा दी गई है. पुलिस ने हत्या के दोनों अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया है. हिन्दू व्यक्ति कन्हैयालाल को उनकी दुकान में गला रेतकर हत्या कर दी गई और इसका वीडियो भी बनाया.''
https://twitter.com/taslimanasreen/status/1541822674791411712
बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन ने अपने ट्वीट में लिखा है, ''रियाज़ और गौस ने कन्हैयालाल की बर्बर हत्या कर दी. हत्या का वीडियो भी इन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और कहा कि पैग़ंबर के सम्मान में ये कुछ भी कर सकते हैं. उन्मादी इतने ख़तरनाक हैं कि हिन्दू भी भारत में सुरक्षित नहीं हैं.''
तसलीमा नसरीन ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा है, ''बांग्लादेश के एक कॉलेज हिन्दू प्रिंसिपल स्वपन कुमार बिस्वास हैं, जिन्हें उन्मादियों ने फटे जूतों की माला पहनने पर मजबूर किया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले एक स्टूडेंट का बचाव किया था. वहीं भारत में एक हिन्दू दर्जी को दो मुल्लाओं ने नूपुर शर्मा के समर्थन को लेकर हत्या कर दी. न केवल ग़ैर-हिन्दू बल्कि प्रगतिशील मुस्लिम और स्वतंत्र विचार रखने वालों को भी जिहादी सिरकलम कर सकते हैं. धार्मिक अतिवाद हमेशा मानवता के लिए हानिकारक होता है.''
https://twitter.com/Roohan_Ahmed/status/1542037357536415744
पाकिस्तानी पत्रकार रूहान अहमद ने उदयपुर को लेकर हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ''हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के उदयपुर में जिन दो लोगों ने एक हिन्दू दर्जी की हत्या की है, उनका संबंध कराची स्थित दावत-ए-इस्लामी से है, जो बरेलवी पैन-इस्लामिक तहरीक-ए-लबैक से जुड़ा है.''
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications