CAA और NRC को कांग्रेस ने 'ध्रुवीकरण' तो TMC बताई 'अशांति' की वजह, CCA पर क्या है राजनीतिक दलों का रिएक्शन

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू होने को लेकर लेकर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। कांग्रेस ने इस घोषणा को आगामी लोकसभा चुनावों के साथ जोड़ा, तो वहीं टीएमसी ने सीएए और एनआरसी लागू करने के निर्णय को बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए संवेदनशील बताया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वे लोकसभा चुनाव से पहले किसी भी तरह से अशांति नहीं चाहती हैं।

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (11 मार्च) को कहा कि सीएए भारत के किसी भी धर्म के नागरिक को प्रभावित नहीं करेगा। इस कानून को लेकर किसी भी भारतीय को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यह अधिनियम केवल उन लोगों के लिए है जिन्होंने वर्षों से बाहर उत्पीड़न का सामना किया है और उनके पास भारत के अलावा जाने के लिए कोई अन्य जगह नहीं है।

Reaction over CAA and NRC congress tmc

वहीं दूसरी ओर सीएए को लेकर केंद्र के निर्णय के लिए कांग्रेस, टीएमसी समेत अन्य दलों ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सीएए की अधिसूचना को विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और असम में चुनावों का ध्रुवीकरण करने के लिए भारतीय जनता पार्टी का एक नया कदम बताया है।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने भी सीएएस को पूर्वोत्तर के लिए संवेदनशील मुद्दा बताया। उन्होंने केंद्र को आगाह करते हुए कहा वे लोकसभा चुनाव से पहले अशांति नहीं चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+