20 और 50 रुपए के नए नोट छापने का आरबीआई ने किया ऐलान
जल्द ही आरबीआई 20 और 50 रुपए के नए नोट छापेगा, पुराने 20 और 50 रुपए के नोट पर नहीं होगा कोई प्रतिबंध, हर जगह होंगे मान्य
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद छुट्टे पैसों को लेकर लोगों को हो रही दिक्कतों को कम करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 20 और 50 रुपए के नए नोट छापने का फैसला लिया है, नए नोट जल्द ही लोगों के पास पहुंचेंगे।

आरबीआई ने इस बात की आज घोषणा करते हुए कहा कि पुराने 20 और 50 रुपए के नोट बंद नहीं होंगे और वह पहले की ही तरह जारी रहेंगे। नए नोट पर दोनों तरफ इनसेट लेटर नहीं होंगे बल्कि बढ़ते क्रम में नोट के नंबर लिखे होंगे।
50 रुपए के नोट पर इनसेट लेटर नहीं होंगे, वहीं 20 व 50 रुपए के नोट पर दोनो तरफ एल लिखा होगा। दोनों ही नए नोट पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे, जोकि वर्ष 2016 के होंगे।
आरबीआई ने यह घोषणा 500 और 1000 रुपए के नोटों के पुराने नोटों के प्रतिबंधित होने के बाद लिया है ताकि लोगों की दिक्कतों कम किया जा सके। आरबीआई पहले ही 500 और 2000 रुपए के नोट छाप रहा है।












Click it and Unblock the Notifications