RBI ने दी मंजूरी, नेपाल में प्रति व्यक्ति 4500 रुपए तक बदले जा सकेंगे 500-1000 के पुराने नोट
भारतीय रिजर्व बैंक और नेपाल के सेंट्रल बैंक के बीच बातचीत चल रही है। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि हर नेपाली नागरिक 4500 रुपए तक के पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट बदल सकेगा।
नई दिल्ली। भारत में तो 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बदलने की आखिरी तारीख खत्म हो चुकी है, लेकिन नेपाल में अभी भी 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बदले जा सकेंगे। इस पर भारतीय रिजर्व बैंक और नेपाल के सेंट्रल बैंक के बीच बातचीत चल रही है। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि हर नेपाली नागरिक 4500 रुपए तक के पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट बदल सकेगा।

नेपाल की क्या है मांग?
भारतीय रिजर्व बैंक ने हर नेपाली नागरिक को 4500 रुपए के पुराने नोट बदलने की इजाजत तो दी है, लेकिन नेपाल की सरकार इससे अधिक की मांग कर रही है। नेपाल की मांग है कि हर नेपाली नागरिक को 25000 रुपए तक के बंद नोटों को बदलने की सुविधा मिले। हालांकि, अभी इस पर भारतीय रिजर्व बैंक और नेपाल के सेंट्रल बैंक की लगातार चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि नेपाल सेंट्रल बैंक का दावा है कि उसके बैंकों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस के पास करीब 2.36 करोड़ रुपए के भारतीय नोट जमा हैं। ये भी पढ़ें- ये कंपनी दे रही है रिलायंस जियो से भी सस्ता डेटा, सिर्फ 80 पैसे में लें 1 जीबी इंटरनेट का मजा
ये है पूरी प्रक्रिया
अगर नेपाल के किसी शख्स को उसके पास मौजूद 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बदलने हैं तो इसके लिए सबसे पहले उसे बैंक या फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन में अपना अकाउंट खोलना होगा और फिर भारतीय करंसी के उन पुराने नोटों को उसमें जमा करना होगा। इसके बाद नेपाल राष्ट्रीय बैंक द्वारा इसका ब्योरा वेरिफिकेशन के लिए भारतीय रिजर्व बैंक को भेजा जाएगा। वेरिफिकेशन हो जाने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक उतनी ही मात्रा में नई करंसी के नोट नेपाल भेजेगा। नेपाल भी भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से सुझाई गई इस प्रक्रिया पर राजी है, लेकिन नोट बदलने की सीमा को 4500 रुपए से 25 हजार रुपए करने की मांग कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications