बढ़ सकती है रिलायंस जियो प्राइम की आखिरी तारीख, जानिए आखिर क्यों
बताया जा रहा है कि कंपनी को ग्राहकों की तरफ से वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है, जैसा कि कंपनी अपेक्षा कर रही थी। इसी के चलते कंपनी प्राइम मेंबरशिप की आखिरी तारीख बढ़ा सकती है।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो की मुफ्त सेवाएं 31 मार्च 2017 को खत्म हो रही हैं। जियो ने फ्री सेवाएं जारी रखने के लिए कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं को जियो प्राइम का ग्राहक बनकर 303 रुपए के प्लान से रिचार्ज करने के लिए कहा था। जहां पहले जियो प्राइम से जुड़ने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2017 थी, उसे अब बढ़ाया जा सकता है।

दरअसल, बताया जा रहा है कि कंपनी को ग्राहकों की तरफ से वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है, जैसा कि कंपनी अपेक्षा कर रही थी। जियो का अनुमान था कि 31 मार्च तक लगभग 2.2 से 2.7 करोड़ ग्राहक जियो प्राइम की सदस्यता ले लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। यही कारण है कि अब कंपनी इस अवधि को आगे बढ़ाना चाहती है। ये भी पढ़ें- बेंगलुरु: पुलिस ने बरामद किए 500 और 1,000 की पुरानी करेंसी, कमीशन पर बदले जा रहे थे पुरानी करेंसी
एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो की प्राइम सेवा के लिए रजिस्ट्रेशन की अवधि को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इस पर कंपनी ने कोई आखिरी निर्णय नहीं लिया है। आपको बता दें कि कंपनी की जियो प्राइम की सदस्यता लेने के लिए ग्राहक को 99 रुपए सालाना देने होंगे।
अगर कोई ग्राहक जियो प्राइम की सदस्यता ले लेता है और फिर 303 रुपए प्रतिमाह का प्लान एक्टिवेट करवा लेता है तो उसे मौजूदा समय में चल रहे हैप्पी न्यू ईयर ऑफर का फायदा मिलेगा। यानी, उसे अनलिमिटेक कॉलिंक के साथ-साथ रोजाना 2 जीबी का इंटरनेट डेटा मुफ्त में इस्तेमाल करने को मिलेगा। इस तरह देखा जाए तो रिलायंस के इस प्लान के तहत ग्राहक को रोजाना सिर्फ 10 रुपए खर्च करने होंगे और यह सारी सुविधाएं मिलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications