जानिए कितनी है आरबीआई गर्वनर रघुराम राजन की सैलरी!
मुंबई। क्या आप जानते हैं कि जिस नोट पर आपको रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई गर्वनर के हस्ताक्षर दिखते हैं और जिसका देश की अर्थव्यवस्था से जुड़ी नीतियों का निर्धारण करने में अहम रोल है, उसे सैलरी कितनी मिलती है।

बिजनेस इंसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक बतौर आरबीआई गर्वनर राजन को 30 जून 2015 के आंकड़ों के मुताबिक 1.98 लाख रुपए सैलरी मिली थी।
राजन को साउथ मुंबई के पॉश इलाके में एक बंगला मिला हुआ है। वह देश के सबसे अमीर उद्योगपतियों के बंगले के ठीक सामने रहते हैं। राजन को केंद्र सरकार में कैबिनेट सेक्रेटरी के बराबर ही सैलरी मिलती है।
उनकी बेसिक सैलरी की बात करें तो यह 60,000 रुपए है और बेसिक सैलरी के तौर पर आबीआई गर्वनर को बाकी सिविल सर्वेंट्स की तुलना में सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है।
हालांकि आरबीआई गर्वनर की सैलरी की तुलना अगर आप किसी आईआईएम ग्रेजुएट को मिलने वाली सैलरी से करें तो यह काफी कम है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2015 में आईआईएम कोलकाता के छात्र को 33.7 लाख रुपए प्रतिवर्ष की सैलरी का ऑफर मिला था।
वर्ष 2013 में रघुराम राजन ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई की कमान संभाली थी। वह उस समय देश के इस केंद्रीय बैंक के गर्वनर बने थे जब देश की अर्थव्यवस्था काफी मुश्किल हालात में थे और रुपए की हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही थी। राजन का कार्यकाल इस वर्ष पूरा होने वाला है। लेकिन माना जा रहा है कि उनके रिकॉर्ड को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ाया भी जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications