RBI का निर्देश- नोटबंदी के बाद 50 दिनों के CCTV फुटेज सहेज कर रखें सभी बैंक
आरबीआई ने दूसरे बैंकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के भी निर्देश दिए हैं।
नई दिल्ली। कालाधन बदलने के मामले में फंसे भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी के फंसने पर बैंक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सफाई दी है। आरबीआई ने कहा कि अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सभी बैंकों को 50 दिनों की वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के भी निर्देश दिए हैं।

आरबीआई ने दूसरे बैंकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के भी निर्देश दिए हैं।
आरबीआई ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कालाधन रखने वाले लोग बैंकिंग सिस्टम में सेंध लगाकर पैसा बदल रहे हैं। इस मामले में बैंक के कुछ लोगों भी मिले हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
आरबीआई ने यह भी कहा कि फिलहाल किसी और पर संदेह नहीं है। अगर किसी पर भी शक होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
'50 दिनों की रिकॉर्डिंग रखे'
आरबीआई ने सभी बैंकों को 8 नवंबर से 30 दिसंबर तक की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने को कहा है। आरबीआई ने कहा कि बैंक में होने वाले सारे लेन-देन को सीसीटीवी की जद में रखा जाए और इसे संभाल कर रखें।












Click it and Unblock the Notifications