Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आरबीआई बोर्ड की अरुण जेटली के साथ बैठक, हो सकता है अंतरिम लाभांश का ऐलान

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आज केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट के लिए अंतरिम लाभांश को जारी किए जाने का ऐलान कर सकता है। आरबीआई बोर्ड पहले छह महीनें में अपनी कुल कमाई के आधार पर इस बात का फैसला लेगा कि सरकार को कितना अंतरिम लाभांश जारी करना है। बजट पेश होने के बाद आरबीआई बोर्ड के साथ वित्त मंत्री अरुण जेटली बैठक कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बैठक के बाद आरबीआई अंतरिम लाभांश का ऐलान कर सकती है। इसके साथ ही बजट के अहम पहलुओं पर भी कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है।

arun jaitely

बता दें कि आरबीआई का अंतरिम लाभांश मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए काफी अहम है। पिछले वित्तीय वर्ष में केंद्र सरकार को आरबीआई ने 10000 करोड़ रुपए जारी किया गया था। अंतरिम बजट को पेश करते समय पीयूष गोयल ने अपने संबोधन में कहा था कि सरकार ने अपने लक्ष्य को 3.4 से घटाकर 3.3 कर दिया है। 2018-19 में आरबीआई की वित्तीय स्थिति को देखते हुए सरकार इस बात की अपेक्षा कर रही है कि उसे आरबीआई से 28000 करोड़ रुपए का लाभांश हासिल हो सकता है।

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने बड़ा ऐलान किया था, जिसमे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सबसे अहम है। इस योजना के तहत उन किसानों को हर वर्ष 6 हजार रुपए की पेंशन दी जाएगी जिनके पास खेती लायक 2 हेक्टेयर से कम की जमीन है। सरकार ने इसके अलावा स्टैंडर्ट कटौती को 40 हजार से 50 हजार रुपए करने का भी ऐलान किया है। आरबीआई के ऐलान से पहले शेयर बाजार की इसपर काफी पैनी नजर रहेगी।

इसे भी पढ़ें- भाजपा से अलग होने के बाद मुश्किल में चंद्रबाबू नायडू, ये हैं बड़ी चुनौती

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+