RAW अधिकारी ने कार्यालय की 10वीं मंजिल से लगाई छलांग, तनाव में था ऑफिसर
दिल्ली में राष्ट्रीय खुफिया रॉ (RAW) के अधिकारी ने कार्यालय की 10वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।
Raw Officer Suicide: दिल्ली में राष्ट्रीय खुफिया एंजेसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी रॉ (RAW) के अधिकारी ने कार्यालय की 10वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है ऑफीसर पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। दफ्तर से छलांग लगाने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित रॉ के ऑफिस में यह घटना सोमवार को हुई। जब भवन की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी का अधिकारी तनाव था।
पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से अभी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। प्राथमिक जांच में ये सामने आया है कि रॉ अधिकारी डिप्रेशन मे था। अधिकारी के परिजनों की सूचना दी जा चुकी है। बताया जा रहा है कि रॉ अधिकारी अपने ऑफिस में काम कर रहे थे। इस दौरान वह उठे और अचानक खिड़की के पास गए और नीचे की ओर छलांग लगा दी।
ऑफिस की 10वीं मंजिल से नीचे गिरते ही मौके पर अधिकारी मौत हो गई। रॉ अधिकारी के अचानक उठाए गए इस कदम से स्टॉफ अचंभित है। घटना की वजह तनाव बताई जा रही है। फिलहाल अभी मामले की जांच की चल रही है। ऑफीसर के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस अधिकारी के सुसाइड से जुड़े सभी पहलुओं को जानने और जांच आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications