क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी ने बताया क्यों शामिल हुईं बीजेपी में
नई दिल्ली। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुईं रीवाबा सोलंकी का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है, खासकर पिछले साल उनके साथ हुई आकस्मिक मुलाकात के बाद। बता दें कि, रीवाबा की पिछले साल नवंबर में दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई थी। जब उनके पति टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो रहे थे। मोदी ने मुलाकात के बाद जोड़े के साथ एक फोटो ट्वीट किया था।

हम व्यक्तिगत रूप से पीएम मोदी से बहुत प्रभावित हैं
एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में रीवाबा ने बताया कि, सर ने बहुत सारी अच्छी बातें कही। उन्होंने हमें कई विकास परियोजनाओं के बारे में बताया, जिन पर सरकार काम कर रही है। हम व्यक्तिगत रूप से बहुत प्रभावित हुए थे। रवि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रहे थे इसलिए हमने क्रिकेट के बारे में भी बात कीं। रीवाबा ने कहा कि मोदी जी ने अपने शुरुआती दिनों से जुड़ी एक घटना को सुनाया, जिसने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रभावित किया था।

राजनीति कोई चाय का प्याला नहीं है
रीवाबा ने उस किस्से को सुनाते हुए कहा कि उन्होंने एक बार एक सभा में भाग लिया था जहां कुछ लोग बैठे थे और राजनीतिक स्थिति की आलोचना कर रहे थे। उन्होंने उनसे संपर्क किया और उन्हें बताया कि वह अभी भी एक बहुत छोटा व्यक्ति है, लेकिन वे उन्हें चुनाव टिकट दिलाने में मदद कर सकते हैं। अगर वह जीतते हैं तो वे उन सभी समस्याओं का हल कर सकते हैं जिनकी वह शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, राजनीति कोई चाय का प्याला नहीं है।

उनके पति ने उनके फैसले का पूरा समर्थन किया
रीवाबा ने बताया कि, मोदी सर ने कहा कि उन्हें आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है। अगर आप चाहते हैं कि कुछ अच्छा हो तो आपको इसमें शामिल होना होगा। वह मेरे दिमाग में रहा और मेरी प्रेरणा बन गया। रीवाबा ने कहा, जामनगर में भाजपा नेतृत्व ने उनसे पूछा कि क्या वह पार्टी में शामिल होने में रुचि रखती हैं और। जिसके बाद मोदी के जामनगर दौरे से एक दिन पहले वह बीजेपी में शामिल हो गईं। उन्होंने कहा कि उनके पति ने उनके फैसले का पूरा समर्थन किया था।












Click it and Unblock the Notifications