जडेजा के परिवार में पहले भी हो चुकी है कलह! बहू रिवाबा के खिलाफ ससुर और ननद ने एक साथ खोला था मोर्च

Ravindra Jadeja Rivaba Jadeja: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और उनकी विधायक पत्नी रिवाबा जडेजा अपने पारिवारिक रिश्तों लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

जब से रविंद्र जड़ेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जाडेजा ने अपने बेटे और बहू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं, तब से रिवाबा जडेजा की सोशल मीडिया पर आलोचना भी हो रही है। अनिरुद्ध सिंह जाडेजा ने परिवार में दरार पैदा करने के लिए रिवाबा को जिम्मेदार ठहराया है।

Ravindra Jadeja Rivaba Jadeja

हालांकि जेडजा ने सोशल मीडिया पर एक नोट डालकर अपने पिता पर पलटवार किया है और इसे बेतूका बताया है। लेकिन आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब बहू रिवाबा के खिलाफ ससुर ने बोला है। इससे पहले भी जडेजा के परिवार में कलह देखा गया है। जडेजा के पिता और बहन ने पहले भी रिवाबा के खिलाफ मोर्चा खोला था।

चुनाव के दौरान रिवाबा के खिलाफ थे ससुर

असल में गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान रिवाबा जडेजा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर जामनगर नॉर्थ सीट से चुनाव लड़ा था। उसी दौरान रविंद्र जडेजा के परिवार के सदस्यों ने रिवाबा के प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया था, जिसमें जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह भी शामिल थे।

सोशल मीडिया पर जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, 'वो कांग्रेस के साथ हैं और हमेशा रहेंगे। पार्टी से जुड़े मामले परिवार से अलग हैं। मुझे इसी पार्टी के साथ रहना है। मैं इनके साथ सालों से जुड़ा हुआ हूं।

जडेजा के पिता के इस बयान के बाद रिवाबा पर काफी उंगलियां भी उठी थीं। उस वक्त भी ऐसी रिपोर्ट आई थी कि पिता और बेटे के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

रिवाबा ने कहा था- चुनाव को लेकर परिवार में कोई दिक्कत नहीं है

उस वक्त मीडिया को जवाब देते हुए रिवाबा ने कहा था कि, चुनाव को लेकर पर‍िवार में कोई दिक्कत नहीं है। एक ही परिवार में अलग-अलग विचारधार के लोग हो सकते हैं। रिवाबा ने कहा था कि, उन्हें अपनी जामनगर की जनता पर पूरा भरोसा है।

बता दें कि इस चुनाव में रिवाबा भारी वोटों से जीती थीं। वहीं जिनका साथ जडेजा के पिता ने दिया वो हार गए थे।

रिवाब का ननद से भी हो चुका है विवाद!

रिवाबा जडेजा और उनकी ननद यानी जडेजा की बहन नयनाबा की भी आपस में नहीं बनती है। साल 2021 में जडेजा की बहना नयनाबा का अपनी भाभी र‍िवाबा से विवाद भी हो चुका है। नयनाबा उस वक्त कांग्रेस की पॉल‍िट‍िक्स में एक्ट‍िव थीं, वहीं रिवाबा भाजपा में थीं। उस दौरान एक राजनीतिक कार्यक्रम की वजह से ननद भाभी में काफी बहस हुई थी।

असल में एक कार्यक्रम में, जहां बड़ी तादाद में भीड़ थी, वहां रिवाबा ने मास्क नहीं पहना था, जिसको लेकर नयनाबा ने रिवाबा पर तंज कसा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+