लालू-नीतीश का कांग्रेस के साथ होना दुखद: रविशंकर

पटना। देश में आपातकाल लगाए जाने के 40 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को कई केन्द्रीय मंत्री पटना के अगमकुआं स्थित जय प्रकाश नारायण स्मृति संग्रहालय पहुंचे और वहां उन्होंने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की। नेताओं ने आपातकाल के दिनों को याद किया।

Ravi Shankar Prasad

केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस मौके पर कहा कि आज लालू-नीतीश के कांग्रेस के साथ होने से दुख होता है। प्रसाद ने कहा कि आज देश मजबूत हुआ है और लोग अब ईमानदार और अच्छा शासन चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा, "मुझे दुख है कि जेपी आंदोलन में शामिल रहे लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज आपातकाल लगाने वाली पार्टी कांग्रेस के साथ हैं।"

केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी अनंत कुमार ने कहा, "कांग्रेस और उनके सहयोगियों ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को कुचला था। आज एक बार फिर समय है देश के लोग एक हों और कांग्रेस और उनके सहयोगियों को सत्ता से दूर किया जाए।"

केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि संपूणक्रांति की जननी रहे बिहार में जेपी का अनुयायी होने का दावा करने वाले लोग आज उसी कांग्रेस की गोद में बैठे हुए हैं, जिसने देश में आपातकाल लगाया था।

केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय भी इस मौके पर मौजूद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+