'...वे मांगते हैं उरी, बालाकोट के सबूत, जिन्होंने China के विरोध से किया इनकार', BJP का कांग्रेस पर निशाना
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद कांग्रेस को 1962 के युद्ध से पहले सदन में भारत और चीन के बीच गतिरोध की स्थिति पर चर्चा के दौरान तत्काल सरकार के एक बयान की याद दिलाई है।
लद्दाख में राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा ने पूर्व की कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने भारतीय जवानों पर उरी और बालाकोट में हुए हमले के सबूत मांगने को लेकर एक बार फिर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 1962 में भारत और चीन के बीच हुए युद्ध से पहले कांग्रेस की ही सरकार थी जिसने चीन से मोर्चा लेने से इनकर कर दिया। रविशंकर प्रसाद ने तत्कालीन रक्षा मंत्री एके एंटनी की ओर से संसद में दिए एक बयान का जिक्र किया है।
राहुल गांधी के बयान को निशाना बनाते हुए भाजापा संसद रविशंकर प्रसाद ने रविवार को कहा कि कांग्रेस बालाकोट और उरी में हुए हमलों का सबूत मांगती है। प्रसाद ने कहा कि ऐसे में उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। एक सवाल के जवाब में भाजपा सांसद ने कहा, "वे (कांग्रेस) बालाकोट और उरी हमलों का सबूत मांगते हैं। हम उनसे क्या उम्मीद कर सकते हैं?... आज, जब राहुल गांधी लद्दाख के बारे में बात करते हैं, तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या उन्हें याद है कि कैसे? 1962 के युद्ध से पहले और बाद में भारत की अधिकांश भूमि पर चीन ने कब्जा कर लिया था...तत्कालीन रक्षा मंत्री एके एंटनी ने संसद में कहा था कि 'हम बुनियादी ढांचा खड़ा करके चीन को परेशान नहीं करना चाहते'...यह आपकी की पार्टी का अतीत है...।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लद्दाख में मीडिया से खास बातचीत में के दौरान लद्दाख के भारतीय क्षेत्र के चीन में जाने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यहां चिंता की बात यह है कि चीन ने जमीन छीन ली है। राहुल गांधी ने कहा कि लोगों का कहना है कि चीन की सेना भारतीय इलाके में घुसी थी और वहां चरागाह जमीन छीन ली गई। जबकि पीएम मोदी ने कहा कि एक इंच भी जमीन नहीं छीनी गई।
राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाख के लोगों की बहुत सारी शिकायतें हैं। कांग्रेस नेता ने लद्दाख को केंद्र शासित राज्य बनाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यहां के लो उस दर्जे से खुश नहीं हैं जो उन्हें दिया गया है। वे भी अपने राज्य का प्रतिनिधित्व चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लद्दाख के लोगों का मानना है कि राज्य नौकरशाही से नहीं चल सकता।












Click it and Unblock the Notifications