Ravi Kumar Verma Spy: रवि कुमार ने की देश से गद्दारी, ISI को दी 14 पनडुब्बियों युद्धपोतों की जानकारी
Ravi Kumar Verma Spy: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से अब तक देश के अलग-अलग हिस्सों से कई गद्दारों को अरेस्ट किया गया है। महाराष्ट्र एटीएस ने रवि कुमार नाम के एक शख्स को अरेस्ट किया है। आरोपी ने पूछताछ में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने की बात मान ली है।
रवि ने पूछताछ में यह भी माना कि उसने भारत की 14 पनडुब्बियों और युद्धपोतों की जानकारी आईएसआई के साथ शेयर की थी। महाराष्ट्र एटीएस ने रवि को अरेस्ट किया है और इस मामले में जांच चल रही है। रवि नौसेना डॉक में जूनियर मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर काम कर रहा था।

Ravi Kumar Verma Spy ने पाकिस्तान को दी खुफिया जानकारी
भारतीय नौसेना के डॉक में जूनियर मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पद पर काम कर रहे रवि ने देश की संवेदनशील जानकारी दुश्मन देश के साथ साझा की है। महाराष्ट्र ATS से मिली जानकारी के मुताबिक, रवि कुमार वर्मा पाकिस्तान खूफिया एजेंसी ISI से संपर्क में था। फेसबुक के दो अकाउंट पायल शर्मा और इसप्रीत के नाम से वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में रहता था। उसने इन दोनों अकाउंट के जरिए 14 पनडुब्बियों और युद्धपोतों के बारे में जानकारी फेसबुक से शेयर की थी। फिलहाल एटीएस उसके मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra Spy: ISI जासूस दानिश के कहने पर ज्योति मल्होत्रा ने की थी मुंबई की 6 बार यात्रा?
2024 से पाकिस्तान के संपर्क में था
जांच टीम को पूछताछ में पता चला है कि रवि गुप्ता साल 2024 से ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में आया था। रवि ने आईएसआई को भेजी जाने वाली जानकारी के बारे में पूछताछ में कबूल किया है कि उसने फेसबुक के जरिए ये सूचनाएं भेजी थीं। जांच में पता चला है कि नौसेना के डॉक पर फोन-कैमरा वगैरह ले जाने की अनुमति नहीं होती है। इसलिए वह युद्धपोतों और पनडुब्बियों की डिटेल्स और उनका शेप वगैरह याद कर लिया करता था। इसके बाद फेसबुक अकाउंट के जरिए यह जानकारी आईएसआई को भेजता था। ये सारी खुफिया जानकारी वह ऑडियो और टेक्स्ट फॉर्मेट में भेजने का काम करता था। बताया जा रहा है कि रवि पाकिस्तान के हनी ट्रैप में फंस गया था और इसलिए उसने यह जानकारी शेयर की थी।
रवि की मां ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उसकी शादी तय थी और दो महीने बाद शादी होने वाली थी। इस घटना के सामने आने के बाद शादी टूट गई है। लड़की के परिवारवालों का कहना है कि वह देश से गद्दारी करनेवालों के साथ अपनी बेटी की शादी नहीं कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पाक के लिए जासूसी करने वाला ये गद्दार कौन? बिना मोबाइल PIO एजेंट के लिए कैसे जुटाता था Navy वॉरशिप की जानकारी
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications