नोएडा रेव पार्टी: 10वीं-12वीं में पढ़ने वालीं लड़कियां भी थीं ड्रग्‍स, डांस और अय्याशी का हिस्‍सा

Recommended Video

    Rave Party का सनसनीखेज खुलासा, Noida Farmhouse से 31 Girls समेत 200 लोग Arrest | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। देर रात तक फुल वॉल्‍यूम म्‍यूजिक, जगमग लाईटें, नशे में डूबे युवाओं की फौज और अर्द्धनग्‍न अवस्‍था में डांस फ्लोर पर थिरकती कमसीन बलाएं। जी हां इतना यह बताने के लिये काफी है कि यहां बात रेव पार्टी की हो रही है। शनिवार देर रात नोएडा पुलिस ने थाना एक्सप्रेसवे इलाके के एक फार्म हाउस में छापा मारकर कुल 192 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें 161 लड़के और 31 लड़कियां शामिल हैं। वहीं पांच आयोजकों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हुक्का, अवैध शराब, मोबाइल फोन और गाड़ियां बरामद की हैं। इस पार्टी में आने वालों की हर 'गंदी ख्‍वाहिशों' को पूरा करने का खासा इंतजाम किया गया था। 8 कॉलगर्ल्‍स हायर की गई थीं जो धीरे-धीरे नशे में डूब रहे लोगों को अय्याशी की 'दूसरी दुनिया' में ले जा रही थीं। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

    10 और 12वीं में पढ़ने वालीं लड़कियां भी थीं रेव पार्टी का हिस्‍सा

    10 और 12वीं में पढ़ने वालीं लड़कियां भी थीं रेव पार्टी का हिस्‍सा

    पुलिस अधिकारी से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक फार्म हाउस के बाहर खड़ीं 39 लग्जरी कारें और 9 महंगी-महंगी बाइक भी बरामद हुई हैं। रेव पार्टी में क्लास 10 और 12वीं में पढ़ने वालीं लड़कियां भी शामिल थीं। वहीं छात्रों के अलावा कई नामी बिजनेसमैन भी पार्टी में शामिल थे।

    स्‍विमिंग पुल से लेकर खाने के टेबल तक, हर जगह थी लड़कियों की सर्विस

    स्‍विमिंग पुल से लेकर खाने के टेबल तक, हर जगह थी लड़कियों की सर्विस

    जानकारों की मानें तो पार्टी में हर एक लड़के के लिए टेबल बुक होती थी। इस टेबल पर एक लड़की की डयूटी लगाई जाती थी। ये लड़की खाने-पीने का सामान सर्व करने सहित डांस करने और स्वीमिंग पूल में भी कंपनी देती थीं।

    हर टेबल से मिलने वाले पैसे का 10 फीसदी लेती थीं कॉलगर्ल्‍स

    हर टेबल से मिलने वाले पैसे का 10 फीसदी लेती थीं कॉलगर्ल्‍स

    आयोजकों को इस पार्टी में अय्याशी का हर इंतजाम कर रखा था। गेस्‍ट को इंटरटेन करने के लिए हाई प्रोफाइल कॉलगर्ल्‍स बुलाई गई थीं जो तंग कपड़ों में गेस्‍ट के आसपास घूमती रहती थीं। वो उन्‍हें शराब पिलाती और उनके साथ स्‍विमिंग पुल में कंपनी देतीं। लड़कियों को कमिशन बेस पर बुलाया गया था। रेव पार्टी में आने वाले लोगों की टेबल पर यह एंटरटेन करती थीं और इसके बदले टेबल पर जि‍तना पैसा आता था उसका 10 प्रतिशत इन्हें मिलता था।

    ऐसे बताया जाता था पार्टी का डेट

    ऐसे बताया जाता था पार्टी का डेट

    रेव पार्टी में शामिल होने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्टर पोस्ट किए जाते थे। इस पोस्टर में डीजे नाइट्स की बात की जाती थी। ये पोस्ट अपने पुराने कस्टमर को भेजी जाती थी। इस तरह से ये पोस्ट दूसरे लोगों तक आगे बढ़ती रहती थी। 15 दिन पहले से इसका प्रचार शुरू हो जाता था।

    ये है आयोजकों की पहचान

    ये है आयोजकों की पहचान

    एसएसपी ने बताया कि मुख्य आयोजकों की पहचान अमित त्यागी, पंकज शर्मा, अदनान अहमद और बलेश कोहली (सभी दिल्ली से) तथा गाजियाबाद के कपिल सिंह भाटी के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि उक्त फार्म हाउस में इससे पहले भी कई बार रेव पार्टी हो चुकी है।

    प्‍लान बनाकर किया गया रेड, भनक तक नहीं लगी किसी को

    फार्महाउस में देर रात रेव पार्टी की सूचना एसएसपी नोएडा वैभव कृष्‍ण को दी गई, जिसके बाद उनकी टीम ने मौके पर जाकर छापेमारी की। सूचना मिलने के बाद एसएसपी वैभव कृष्ण ने नई रणनीति बनाई. जिस फार्म हाउस में रेव पार्टी चल रही थी वो इलाका थाना एक्सप्रेस वे इलाके में आता है। एसएसपी ने इलाके की लोकल पुलिस को खबर ना करते हुए दूसरे इलाके की पुलिस के साथ टीम बनाई और इसके लिए पास के ही थाना 39 की पुलिस के सि‍लेक्ट किया गया। रेड से पहले पुलिस की एक टीम को पार्टी में शामिल करवाया गया। पुलिस टीम ने पार्टी में चल रही तमाम अय्याशियों का वीडियो बनाया और उसके बाद देर रात एसएसपी ने भारी भरकम पुलिसबल के साथ छापा मार कर सभी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

    क्‍या है रेव पार्टी

    क्‍या है रेव पार्टी

    रेव पार्टी शराब, ड्रग्स, म्यूजिक, नाच गाना और सेक्‍स का कॉकटेल होता है। ये पार्टियां बड़े गुपचुप तरीके से आयोजित की जाती हैं और जिनको बुलाया जाता है वे लोग पार्टी के बारे में वे सर्किट के बाहर के लोगों को जरा भी भनक नहीं लगने देते। नशीले पदार्थ बेचने वालों के लिए ये रेव पार्टियां धंधे की सबसे मुफीद जगह बन गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+